Akhilesh Yadav In Pratapgarh: सपा को मिला राजा भईया की पार्टी का समर्थन, रैली में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का झंडा लेकर पहुंचें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है। वहीं आज उन्होंने प्रतापगढ़ में चुनावी रैली की। जहां अखिलेश ने राजा भैया का नाम लिए बिना कहा-जो नाराज थे, अब तो उनका भी समर्थन मिल रहा है। रैली में हजारों की संख्या में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता भी झंडा लेकर पहुंचे।

Akhilesh Yadav In Pratapgarh: सपा को मिला राजा भईया की पार्टी का समर्थन, रैली में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का झंडा लेकर पहुंचें

Akhilesh Yadav In Pratapgarh: सपा प्रमुख अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) इन दिनों ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है। वहीं आज उन्होंने प्रतापगढ़ में चुनावी रैली की। जहां अखिलेश ने राजा भैया का नाम लिए बिना कहा-जो नाराज थे, अब तो उनका भी समर्थन मिल रहा है। वहीं अखिलेश यादव की रैली में हजारों की संख्या में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता भी झंडा लेकर पहुंचे। इस दौरान राजा भैया के समर्थकों ने सपा प्रत्याशी को वोट देने की लोगों से अपील की।

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

रैली के दौरान अखिलेश ने बीजेपी (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि -सुनने में आया है कि जनता का गुस्सा देखकर यहां भाजपा प्रत्याशी के आंखों से आंसू निकल आए हैं। 10 साल में इनकी हर बात और वादा झूठा निकला। जब से कांग्रेस और सपा एक हुए तब से दिल्ली और लखनऊ का इंजन आपस में टकरा रहा है। ये लोग जीरो होने जा रहे हैं। आगे अखिलेश ने कहा- ये लोग शहजादे-शहजादे करते हैं। यही शहजादे शह भी देंगे और मात भी। दिल्ली वालों ने दिल्ली में अपना सामान बांध लिया है। अब जनता इनसे अपने वोटों के माध्यम से हिसाब-किताब करने जा रही है।

राज भैया की पार्टी कर रही है सपा का समर्थन

बता दें कि बीते बुधवार को राज भैया की पार्टी ने अखिलेश यादव को समर्थन करने की बात कही थी।वहीं प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को समर्थन का पत्र दिखाया था। उन्होंने कहा था कि राजा भैया की पार्टी के समर्थक अखिलेश की रैली में शामिल होंगे।

करीब महिलाओं को देंगे 1 लाख - अखिलेश

अखिलेश ने आगे कहा- इस इलाके ने सामाजिक लड़ाई का काम किया गया है। इसलिए आप लोग सावधान रहिएगा। युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है। दिल्ली की 30 लाख नौकरियां भरी नहीं गई हैं। पूरे आरक्षण की व्यवस्था लागू करके नौकरी देने का काम होगा।

समाजवादी पेंशन शुरू किया था। लड़कियों के लिए विद्याधन दिया था। गरीब माताओं से कह रहा हूं इंडी गठबंधन ने तय किया है कि 4 जून के बाद गरीब परिवार की महिलाओं के अकाउंट में एक लाख रुपए पहुंचेगा। कर्ज माफ तो होगा ही होगा। साथ ही, फौज की भर्ती की संख्या भी बढ़ाकर पक्की वर्दी पहनने का मौका दिया जाएगा।