Lucknow News: लखनऊ में चारबाग से अफीम की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार, 30 लाख का माल बरामद

राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से एक महिला के पास अवैध अफीम बरामद की गई है। बता दें कि STF ने महिला के पास से 30 लाख से अधिक की अफीम बरामद की है। वहीं महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Lucknow News:  लखनऊ में चारबाग से अफीम की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार, 30 लाख का माल बरामद

Lucknow News: राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से एक महिला के पास अवैध अफीम बरामद (Illegal opium recovered from Lucknow's Charbagh railway station) की गई है। बता दें कि STF ने महिला के पास से 30 लाख से अधिक की अफीम बरामद की है। वहीं महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

काफी समय से कर रही है तस्करी

एसटीएफ अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रमिला देवी (Pramila Devi) झारखंड की निवासी है और वह लंबे समय से लखनऊ स्टेशन के आसपास तस्करी करती थी। साथ ही वह कई अन्य शहरों में भी तस्करी करती थी। 

झारखंड से जा रही थी बरेली में रहकर करती थी तस्करी

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को महिला झारखंड से अफीम लेकर बरेली जा रही थी। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया। जिसके बाद तलाशी लेने पर उसके पास से 30 लाख की अफीम मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह झारखंड की रहने वाली है। इस समय वह यूपी में बरेली जिले के ओमवीर इलाके में रह रही है। वह यहीं से झारखंड-पंजाब और हरियाणा तक तस्करी करती है। जिसके बदले उसे 10 हजार रुपए मिलते है।