Loksabha Chunav 2024 Result: कंगना रनौत से लेकर पवन कल्याण तक इन नेता-अभिनेताओं ने चखा जीत का स्वाद

लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आ चुके है। कई सीट्स का काफी शानदार रिजल्ट रहा तो कई पार्टियों ने हार का मुह देखा। वहीं इस बार बॉलीवुड के भी कई एक्टर चुनावी मैदान में उतरें थे। कुछ तो कई सालों से से राजनीती में एक्टिव थे लेकिन कई एक्टर ऐसे है जिन्होंने पहली बार राजनीति की दुनिया मे कदम रखा और उन्होंने जीत का स्वाद चखा तो चलिए आपको बताते है कि कौन कौन से नेता इस बार के चुनाव में जीते और हारे। 

Loksabha Chunav 2024 Result: कंगना रनौत से लेकर पवन कल्याण तक इन नेता-अभिनेताओं ने चखा जीत का स्वाद

Loksabha Chunav 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आ चुके है। कई सीट्स का काफी शानदार रिजल्ट रहा तो कई पार्टियों ने हार का मुह देखा। वहीं इस बार बॉलीवुड के भी कई एक्टर चुनावी मैदान में उतरें थे। कुछ तो कई सालों से से राजनीती में एक्टिव थे लेकिन कई एक्टर ऐसे है जिन्होंने पहली बार राजनीति की दुनिया मे कदम रखा और उन्होंने जीत का स्वाद चखा तो चलिए आपको बताते है कि कौन कौन से नेता इस बार के चुनाव में जीते और हारे। 

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पहली बार हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ी। कंगना ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद, उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराकर जीत का स्वाद चखा।

अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण के लीड एक्टर अरुण गोविल भी पहली बार चुनाव लड़ें। अरुण ने भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश के मेरठ से सुबह चुनाव लड़ा। शुरुआती रुझानों में वे पीछे चल रहे थे, लेकिन आखिर में उनकी जीत हुई। 

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी भी मथुरा सीट से चुनाव में खड़ी थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के मुकेश धनगर को 2,93,407 वोटों के डिफरेंस से हराया है। बता दें कि इससे पहले 2019 और 2014 के चुनावों में हेमा मालिनी ने यह सीट जीती थी।

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉीलवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ रहे थे।  लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल के आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र में टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा ने 59,564 वोटों से जीत दर्ज की

मनोज तिवारी

भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। वो कांग्रेस के कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव लड़े थे।  मनोज तिवारी 821567 के साथ जीत दर्ज की।

रवि किशन

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने गोरखपुर से शानदार जीत दर्ज की। हाल ही में रवि किशन की फिल्म लापता लेडीज आई थी जिसमें उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था।

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भी इस बार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।शुरुआती रुझानों में  वह चुनाव में आगे चल रहे थे,लेकिन आखिर में समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने उन्हें इस बार हरा दिया।

पवन कल्याण

जन ​​सेना पार्टी के संस्थापक, नेता और साउथ एक्टर पवन कल्याण भी इस बार पीथापुरम क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने चुनावों में पीथापुरम से वाईएसआरसीपी के वांगा गीता विश्वनाथम को हराकर जीत हासिल की।