PM Modi Resign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा दे दिया है। बीते 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आज बुधवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

PM Modi Resign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा

PM Modi Resign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को इस्तीफा दे दिया है। बीते 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आज बुधवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया पीएम का इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और साथ ही उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने को कहा है। सूत्रों की मानें तो  एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण 8 जून को होगा। वहीं नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन की हुई बैठक

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। बुधवार को दिल्ली में एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के दल अलग-अलग बैठक हुई। दोनों ही गठबंधन अपने-अपने सहयोगी दलों के साथ भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास पर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वर्तमान लोकसभा (17वीं लोकसभा) को भंग करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी गई।

तीसरी बार बनेगी NDA की सरकार

बता दें कि मंगलवार को आए चुनावी नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को फिर से बहुमत मिला है और भाजपा आज होने वाली एनडीए की बैठक में सहयोगी दलों के साथ सरकार गठन और भविष्य के राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा करेगी।