International Disaster Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस क्या है, जानें इसे क्यों मनाया जात !

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस, 13 अक्टूबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है, आपदाओं और असमानता के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है। यह दिवस आपदा रहित समाज का निर्माण करने के लिए नागरिकों तथा सरकार को प्रोत्साहित करता है।

International Disaster Day 2023:  अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस क्या है, जानें इसे क्यों मनाया जात !

International Disaster Day 2023:  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस, 13 अक्टूबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है, आपदाओं और असमानता के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है। यह दिवस आपदा रहित समाज का निर्माण करने के लिए नागरिकों तथा सरकार को प्रोत्साहित करता है। आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा जोखिम-जागरूकता और आपदा न्यूनीकरण की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक दिन के आह्वान के बाद की गई थी। हर 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाला यह दिन इस बात का जश्न मनाता है कि कैसे दुनिया भर में लोग और समुदाय आपदाओं के प्रति अपना जोखिम कम कर रहे हैं और अपने सामने आने वाले जोखिमों पर लगाम लगाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के डाटा के अनुसार, विश्वभर की आपदाओं में जान गंवाने वाले महिलाओं और बच्चों की संख्या पुरुषों के मुकाबले 14 प्रतिशत अधिक है। वहीं 60 प्रतिशत महिलाओं की मृत्यु बचाव योग्य स्थितियों में होती है। जबकि पांच वर्ष से छोटे बच्चों में यह आंकड़ा 53 प्रतिशत है। अन्य प्रभावित लोगों अथवा समूहों में दिव्यांग लोगों के साथ रहने वाले व्यक्ति शामिल हैं। खतरों के जोखिम को कम करना, भूमि और पर्यावरण संसाधनों का उचित प्रबंधन, आपदाओं से निपटने के लिए समुदाय विशेष की तैयारी में सुधार करना और ऐसे सभी विनाशकारी घटनाओं के लिए पूर्व चेतावनी जारी करना आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रयोजन का केन्द्र बिन्दु है। 

INTERNATIONAL DAY FOR DISASTER RISK REDUCTION 2023 की थीम लचीले भविष्य के लिए असमानता से लड़ना। आइए चक्र को तोड़ें!

क्या है इसके जोखिम को कम करने के तरीके।

  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1989 में प्रत्येक वर्ष के अक्टूबर माह के दूसरे बुधवार को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में 21 दिसम्बर 2009 को संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष 13 अक्टूबर को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।
  • यह दिवस आपदाओं के जोखिम में कमी लाने की जागरूकता विकसित करने के लिए मनाया जाता है।
  • प्रत्येक वर्ष 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य विश्व में जोखिम प्रबंधन के प्रति जागरुकता बढ़ाना और आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करना है।
  • यह दिन आपदा से उबरने की अधिक क्षमता वाले समुदायों और राष्ट्रों के निर्माण में भाग लेने के लिए हर नागरिक और सरकार को प्रोत्साहित करता है।