Nafe Singh Rathi Murder: INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आईएनएलडी के प्रदेश अध्य़क्ष नफे सिंह राठी की बदमाशों ने हत्या कर दी। गाड़ी पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या को अंजाम दिया गया।

Nafe Singh Rathi Murder: INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आज सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आईएनएलडी के प्रदेश अध्य़क्ष नफे सिंह राठी (INLD State President Nafe Singh Rathi) की बदमाशों ने हत्या कर दी। जिस तरह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या (murder of sidhu moosewala) हुई थी ठीक उसी तरह बदमाशों ने नफे सिंह राठी को भी मौत के घाट उतार दिया। सिद्धू मूसेवाला की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिसमे उनकी मौत हो गई थी। ठीक उसकी तरह आज नफे सिंह राठी की गाड़ी पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या को अंजाम दिया गया। आपको बता दें हत्या की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस ने अब तक इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। 

3 भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई FIR

आईएनएलडी के प्रदेश अध्य़क्ष नफे सिंह की हत्या के मामलें में पुलिस ने नफे की भांजे संजय सिंह की तहरीर पर भाजपा के पूर्व MLA नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे सतीश नंबरदार, राहुल, कमल और गौरव के खिलाफ हत्या समेत 8 धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। वहीं नफे सिंह के परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया है। 

 पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन दलाल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस हादसे में नफे के साथ उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जयकिशन दलाल भी जख्मी हो गये थे, जिनकाअस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं राठी के समर्थक भी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। वो आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। जानकारी के मुताबिक राठी की हत्या की मुख्य वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

डीएसपी ने कही ये बात 

नफे सिंह की हत्या के मामलें में डीएसपी शमशेर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस के में साइंटिफिक और फिजिकल एविडेंस के आधार पर जांच कर रही है। गिरफ्तारी के संदर्भ में बाद में डिस्क्लोज़ किया जाएगा। एफआईआर दर्ज कर पांच टीमें जांच कर रही है