Heatwave: यूपी, बिहार मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हीटवेव का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने की अपील

 अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवा से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Heatwave:  यूपी, बिहार मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हीटवेव का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने की अपील

Heatwave: अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवा से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, इन चारों राज्यों में तापमान भी 42 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, पश्चिम बंगाल में सीवियर हीटवेव की चेतावनी जारी की है।  मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में आने वाले 4-5 दिनों में तापमान 42 डिग्री से भी पार पहुंचेगा। हालांकि, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का भी अनुमान है, लेकिन इससे गर्मी का असर कम नहीं होगा।

राजधानी लखनऊ में तेज धूप और लू ने किया हाल बेहाल

वहीं राजधानी लखनऊ में  भी गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है, साथ ही अगले कुछ दिनों तक तेज धूप और लू से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम सामान्य तापमान 39 डिग्री से अधिक 40.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से अधिक होकर 23 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं आज मंगलवार को भी लखनऊ का तापमान 23 डिग्री से 40 डिग्री के बीच में रहने का अनुमान है। सुबह से ही आज तेज धूप के चलते गर्मी और उमस बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने जारी की है अपील

मौसम विभाग ने गर्मी और लू से बचने के लिए एक अपील की है।

हल्के रंग के पूरे ढीले और सूती कपड़े पहने
शरीर को हाईड्रेटेड रखने के लिए लस्सी, छाछ, ORS का प्रयोग करें
दोपहर के समय में जानवरों को चराने से बचें, उन्हें छाया में रखें                                                                                                                                              बाहर निकलते समय सिर ढक कर निकलें, टोपी या छाते का उपयोग करें
डीहाईड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं