Hathras Stampede Case Live Updates : हाथरस भगदड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बाबा के 6 सेवादार गिरफ्तार

हाथरस में सत्‍संग के दौरान हुई भगदड़ में अभी तक 121 लोगों की जान जा चुकी है।  पुलिस ने इस मामले में  नारायण साकार उर्फ भोले बाबा के 6 करीब‍ियों को ग‍िरफ्तार क‍िया है। बताया जा रहा है क‍ि इन्‍हीं लोगों ने सत्‍संग का आयोजन क‍िया था।

Hathras Stampede Case Live Updates : हाथरस भगदड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बाबा के 6 सेवादार गिरफ्तार

Hathras Stampede Case Live Updates : हाथरस में सत्‍संग के दौरान हुई भगदड़ में अभी तक 121 लोगों की जान जा चुकी है।  पुलिस ने इस मामले में  नारायण साकार उर्फ भोले बाबा (Narayan Sakar alias Bhole Baba) के 6 करीब‍ियों को ग‍िरफ्तार क‍िया है। बताया जा रहा है क‍ि इन्‍हीं लोगों ने सत्‍संग का आयोजन क‍िया था। ये बाबा के सेवादार के रूप में काम करते थे।आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- गिरफ्तार सभी 6 आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित

अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर ने कहा, गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपी ‘सत्संग’ में सेवादार के रूप में काम करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मैनपुरी का राम लड़ैते यादव, शिकोहाबाद का उपेंद्र यादव, हाथरस का मेड सिंह, मंजू यादव, मुकेश कुमार और मंजू देवी शामिल हैं। इनकी देख-रेख में ही सत्संग चल रहा था। मुख्‍य आरोपी देवप्रकाश मधुकर (Devprakash Madhukar) के ख‍िलाफ जल्‍द 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही उसके ख‍िलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया जाएगा। वह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

अभी पूरे मामले की जांच चल रही-शलभ माथुर

आईजी शलभ माथुर ने कहा- अभी पूरे मामले की विवेचना चल रही है। मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की तलाश की जा रही है। उस पर 1 लाख का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई है। भोले बाबा को लेकर उन्होंने कहा कि मुकदमे की विवेचना चल रही है। भोले बाबा का नाम अभी मुकदमे में नहीं है। परमिशन भी भोले बाबा के नाम से नहीं ली गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और प्रशासन ने पूरे मामले में लापरवाही बरती या नहीं, इसकी जांच के लिए शासन स्तर से न्यायिक आयोग का गठन किया गया है।

कौन है देव प्रकाश मधुकर सेवादार

हाथरस भगदड़ कांड (Hathras stampede incident) में पुलिस ने भोले बाबा के मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया। देव प्रकाश मधुकर हाथरस के दमदमपुरा न्यू कॉलोनी में रहता है। वह पंचायती राज विभाग में इंजीनियर है। घटना के बाद देव प्रकाश मधुकर के घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मगर, देव प्रकाश घर पर नही था उसके घर पर ताला लगा था। वह अपने पूरे परिवार के साथ फरार है। इसके बाद लोगों ने उनके घर के सामने जय भीम के नारे लगाए।

48 घंटे बाद भी नारायण साकार का कोई पता नहीं

हादसे के 48 घंटे बाद भी पुलिस नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने मैनपुरी, ग्वालियर, कानपुर और हाथरस समेत 8 ठिकानों पर छापा मारा है। वहीं नारायण साकार उर्फ भोले बाबा भोले बाबा के वकील एपी सिंह घायलों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा- बाबा के पास कोई आश्रम नहीं है। वह पेंशन से अपना गुजारा करते हैं। जब भी बाबा को जांच टीम बुलाएगी, वह आएंगे।

ये भी पढ़ें..

Bhole Baba Ashram : भोले बाबा के आश्रम में चलते हैं अपने नियम-कानून, फोटो खींचने की सख्त मनाही, रहस्यलोक है बाबा का ठिकाना

Hathras Stampede: सीएम योगी पहुंचे हाथरस, जिला अस्पताल में घायलों से की मुलाकात

Hathras Stampede Live Updates : हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में 121 लोगों की हुई मौत, जानें आखिर कौन हैं भोले बाबा

Hathras accident : हाथरस में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या हुई 122, DGP और मुख्य सचिव घटना स्थल के लिए रवाना

Hathras News: हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 50 से ज्यादा लोगों की मौत, 150 से ज्यादा लोग घायल