Golden Charan Paduka in Ram Mandir: 1 किलो सोना-7 किलो चांदी से बनाई गईं सोने की पादुकाएं, राम मंदिर में होंगी विराजमान

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में भगवान राम के लिए 1 किलो सोना-7 किलो चांदी से सोने की पादुकाएं बनवाई गई है। जिन्हें मंदिर में विराजमान कराया जायेगा।

Golden Charan Paduka in Ram Mandir: 1 किलो सोना-7 किलो चांदी से बनाई गईं सोने की पादुकाएं,  राम मंदिर में होंगी विराजमान

Golden Charan Paduka in Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। वहीं 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी। फिलहाल ये पादुकाएं अभी देशभर में घुमाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पादुकाएं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। जानकारी के मुताबिक ये चरण पादुकाएं 1 किलो सोने और 7 किलो चांदी से बनाई गई हैं।

हैरदाबाद में बनी है चरण पादुकाएं

ये पादुकाएं हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने बनाई है। रविवार 17 दिसंबर को चरणपादुका रामेश्वर धाम से अहमदाबाद लाया गया। यहां से उन्हें सोमनाथ ज्योतिर्लिंग धाम, द्वारकाधीश नगरी और इसके बाद बद्रीनाथ ले जाया जाएगा। बता दें कि श्रीचल्ला श्रीनिवास इन पादुकाओं को हाथ में लेकर अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर की 41 दिन की परिक्रमा भी कर चुके हैं।

आठ फीट ऊंचे सिंहासन पर विराजेंगे रामलला 

आयोध्या में बन रहे इस भव्य मंदिर में  भगवान श्रीराम 8 फीट ऊंचे सिंहासन पर विराजमान होंगे। बता दें कि ये सिंहासन राजस्थान से मंगाए गए सफेद संगमरमर के पत्थर से बनाया जा रहा है। इसके बाद इस पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। वहीं गर्भगृह में स्थापित ये सिंहासन 3 फीट ऊंचा, 4 फीट चौड़ा और 8 फीट लंबा होगा। 

स्वर्णजड़ित होंगे 14 दरवाजे

सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर 18 दरवाजे हैं। इनमें से 14 दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है। इसका काम गाजियाबाद की ज्वैलर्स कर रहे हैं। बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनका शिखर भी सोने का स्थापित होगा। जोकि 161 फीट ऊंचा है।

अमेरिका में शुरू हुआ उत्सव

अयोध्या में बन रहे राम मंदिक को लेकर अमेरिका में रह रहे हिंदू समुदाय ने वॉशिंगटन डीसी में फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड एक कार रैली का आयोजन किया। इसके साथ ही अमेरिका में भी एक महीने तक राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत की है। रैली के लिए सभी अयोध्या में श्री भक्त अंजनेय मंदिर में इकट्‌ठा हुए थे।