India-Maldives Relation: शशि थरूर ने भारत सरकार को किया सतर्क, भारत की सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है चीन

कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने मालदीव सरकार की चीन से बढ़ती नजदीकियों पर चिंता जाहिर की है। शशि थरूर ने केंद्र सरकार को सतर्क करते हुए कहा कि चीन भारत की सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

India-Maldives Relation: शशि थरूर ने भारत सरकार को किया सतर्क, भारत की सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है चीन

India-Maldives Relation: एक तरफ जहां भारत से मालदीव का विवाद चल रहा है तो वहीं चीन से मालदीव का याराना बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने मालदीव सरकार की चीन से बढ़ती नजदीकियों पर चिंता जाहिर की है। शशि थरूर ने केंद्र सरकार को सतर्क करते हुए कहा कि चीन भारत की सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। हमें मालदीव सरकार की चीन के साथ बढ़ती नजदीकियों पर पैनी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि चीन हमारे सभी पड़ोसी देशों में अपना प्रभाव तेजी से बढ़ाने की फिराक में है ऐसे मे हमें सतर्क रहने की जरुरत हैं। 

भारत- मालदीव के बीच चल रहा विवाद

इन दिनों भारत और मालदीव के रिश्ते में खटास आ गई है। दोनों देशों के बीच के रिश्ते अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल चीन का समर्थन करने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत से मालदीव में तैनात अपने सैनिकों को बुलाने की बात कही है। मोहम्मद मुइज्जू ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान ही भारतीय सेना को वापस भेजने का मुद्दा उठाया था...मुइज्जू हाल ही में चीन के दौरे पर भी गए थे...चीन से लौटने के बाद से ही उनके तेवर बदल बदले से नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वक्त मालदीव में 88 भारतीय सैनिक तैनात है। 

मालदीव-चीन की दोस्ती से भारत को खतरा

दरअसल चीन हिंद महासागर में अपनी ताकत बढ़ाना चाहता है... इसके लिए उसे मालदीव की जरूरत है...मालदीव में नई सरकार बनी तो चीन की कोशिशों को और बल मिल गया, क्योंकि मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन के समर्थक हैं....भारत और मालदीव के विवाद का अब चीन फायदा उठाने की फिराक में है। वहीं हाल ही में मोहम्मद मुइज्जू ने चीन की यात्रा की और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद दोनों देशों ने ट्रेवल और समुद्री अर्थव्यवस्था समेत 20 समझौते किए 

भारत के साथ समझौते को खत्म करना चाहता है मालदीव

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा है कि मालदीव भारत के साथ किये गए उस समझौते को खत्म करना चाहता है, जो साल 2019 में दोनों देशों के बीच हुआ था। इस समझौते में भारतीय नौसेना को मालदीव के जलक्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गई थी...

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से चिढ़ा मालदीव

मालदीव, भारत के खिलाफ उस वक्त और ज्यादा हो गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही लक्ष्द्वीप की यात्रा की थी। पीएम ने अपनी यात्रा की तस्वीरों को शेयर करते हुए लोगों से मालदीव की जगह लक्षद्वीप में छुट्टियां बिताने की अपील की थी। ये बात मालदीव सरकार को बिल्कुल पसंद नहीं आई। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस बयान से अब ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या वास्तव में मालदीव और चीन के बीच बढ़ती नजदीकियां भारत के लिए खतरा बन सकती हैं।