Covid Cases in India Live Updates: भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 743 नए मामले दर्ज

भारत में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे फिर से बढ़ने लगे हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 743 नये मामले दर्ज किए गए हैं, जो शुक्रवार से 54 मामले कम हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या 3,997 हो गई है।

Covid Cases in India Live Updates: भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 743 नए मामले दर्ज

Covid Cases in India Live Updates: भारत में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे फिर से बढ़ने लगे हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 743 नये मामले दर्ज किए गए हैं, जो शुक्रवार से 54 मामले कम हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या 3,997 हो गई है। 19 मई को देश में 865 नये मामले दर्ज किए गए थे। जनवरी 2020 में कोविड-19 (Corona Virus) के प्रसार के बाद से अब तक भारत में कुल मामलों की संख्या (Covid Cases in India Live Updates) 4,50,12,484 तक पहुंच गई है।

कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,33,358

भारत में कोविड-19 (Covid-19 in India) मामलों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,358 हो गई है। पिछले 24 घंटों में सात नई मौतें हुईं, जिनमें तीन केरल से, दो कर्नाटक से और एक-एक तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ से थीं।

ये भी पढ़ें-COVID-19 JN.1 Variant: भारत में कोविड-19 के 656 नए मामले, एक मौत

इसके अलावा, देश में 28 दिसंबर तक कोविड-19 सब-वेरिएंट जेएन.1 (JN.1 Variant) के कुल 145 मामले सामने आए हैं। ये मामले 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2023 के बीच एकत्र किए गए सैंपलों में पाए गए। जेएन.1 सबवैरिएंट (JN.1 Variant symptoms) ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट (Omicron variant) से लिया गया है, जिसे बीए.2.86 या पिरोला के नाम से जाना जाता है। केरल इस मामले की रिपोर्ट करने वाला पहला राज्य है।

Covid-19 से कुल 4.4 करोड़ से अधिक लोग ठीक हो गए

कोविड-19 से कुल मिलाकर 4.4 करोड़ से अधिक लोग ठीक हो गए हैं। जो राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत को दर्शाता है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश ने कोविड-19 वैक्सीन की कुल 220.67 करोड़ डोज दी गई हैं।