COVID-19 JN.1 Variant: भारत में कोविड-19 के 656 नए मामले, एक मौत

भारत में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का सिलसिल शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में रविवार को बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 656 नये केस दर्ज किए गए और एक व्यक्ति की मौत हुई।

COVID-19 JN.1 Variant: भारत में कोविड-19 के 656 नए मामले, एक मौत

COVID-19 JN.1 Variant: भारत में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में रविवार को बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 656 नये केस दर्ज किए गए और एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,742

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कुल 656 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,742 हो गई है। सबसे अधिक 128 मामले केरल से सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 96 केस दर्ज किए गए हैं। केंद्र और राज्यों ने नये जेएन.1 कोविड वैरिएंट पर चिंता जताई है। इस नए वैरिएंट (JN.1 Variant ) के मामले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि सिंगापुर और इंग्लैंड जैसे अन्य देशों में भी पाए गए हैं।

नोट- यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है। इसके साथ डेली लाइन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है। ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी।