Budjet 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश, निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट

नई संसद में 1 फरवरी को मोदी सरकार (Modi government) के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का अंतिरम बजट पेश किया। वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यकाल का यह छठा बजट है।

Budjet 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश, निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट

Budjet 2024: नई संसद में 1 फरवरी को मोदी सरकार (Modi government) के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने सरकार का अंतिरम बजट (interim budget) पेश किया। वित्त मंत्री सीतारमण (Finance Minister Sitharaman) के कार्यकाल का यह छठा बजट है। वित्त मंत्री ने 57 मिनट में अगले तीन महीने का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। 

2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बजट पेश करने से पहले सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होने कहा कि देश की जनता भविष्य की ओर देख रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे है और 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा, मोदी सरकार ने हर घर जल, सभी के बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है। 

25 करोड़ लोग गरीब से बाहर निकले

सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया गया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिये गए। जिससे 25 करोड़ लोग गरीब से बाहर निकले। गरीब कल्याण योजना में ₹ 34 लाख करोड़ खातों में भेजे। पीएम मुद्रा योजना के तहत 22.5 लाख करोड़ मूल्य के 43 करोड़ लोन मंजूर किए गए। महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए। 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता दी गई। स्किल इंडिया मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया। 3000 नए आईटीआई बनाए गए। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में निवेश की स्थिति अच्छी है। हमने 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। 

2024 के अंतरिम बजट में क्या है खास?

मोदी सरकार के अंतरिम बजट में इनकम टैक्स (Income Tax) के स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। लखपति दीदी योजना को विस्तारित किया जाएगा। 3 नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। 40 हजार सामान्य रेल कोच को वंदे भारत जैसे कोच में बदला जाएगा। आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। 50 साल के लिए 1 लाख करोड़ का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। 

सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर जोर

लक्षद्वीप के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देंगे। सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) के वैक्सीनेशन पर ध्यान दिया जाएगा। 9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा। सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना का ऐलान किया है। अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे। पीएम आवास के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं। करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकीं है। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। डिफेंस के लिए 6.2 लाख करोड़ का बजट रखा गया है। मनरेगा के लिए 60 हजार करोड़ से 86 हजार करोड़ का बजट किया गया है।