Basant Panchami 2024: सरस्वती पूजा वालें दिन शुभ मुहूर्त में करें ये काम, मिलेगी सफलता अपार

हिन्दू धर्म में सरस्वती पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग माता सरस्वती की पूजा करते है औऱ पीले रंग के वस्त्र पहनते है।

Basant Panchami 2024: सरस्वती पूजा वालें दिन शुभ मुहूर्त में करें ये काम, मिलेगी सफलता अपार

Basant Panchami 2024:सनातन धर्म में सरस्वती पूजा का विशेष महत्व होता है।घऱों व स्कूलों और दफ्तरों में यह पूजा हर साल बेहद भव्यता के साथ मनाई जाती है। इस विशेष दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है।इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है और विशेष तौर पर यह दिन उनके लिए बेहद खास माना जाता है। हिंदू धर्म जो लोग इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना भक्ति के साथ करते हैं उन्हें ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है और इस साल यह 14 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी।
सरस्वती पूजा तिथि और समय

पंचमी तिथि की शुरुआत - 13 फरवरी 2024 - दोपहर 02 बजकर 41मिनट से 14 फरवरी, 2024 - दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक हैं। 

पूजा शुभ मुहूर्त - 14 फरवरी, 2024 - सुबह 06:17 बजे से दोपहर 12:01 बजे तक

क्यों खास है बसंत पंचमी

  • बसंच पंचमी का दिन वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन लोग से सर्दियों को अलविदा कहते हैं और माना जाता है कि इस दिन से सर्दी कम हो जाती है। 
  • देश के विभिन्न हिस्सों में लोग इस दिन को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं और पूरी निष्ठा से देवी सरस्वती की पूजा करते हैं।
  • इस दिन लोग विभिन्न स्थानों जैसे स्कूलों, घरों और शैक्षणिक संस्थानों में देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करते हैं और देवी की विशेष प्रार्थना करते हैं। साथ ही कई
  • संस्थानों में इस दिन विशेष तौर पर कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं।
  • माना जाता है कि इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए, इसे शुभ माना जात है। इस दिन विशेष पूजा अनुष्ठान भी किए जाते हैं जैसे - माला चढ़ाना, मंत्र जाप, पीले चावल का भोग, सरस्वती पाठ आदि।
  • कई भक्त मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन उनका पंचामृत से अभिषेक भी करते हैं।