BJP MP Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने कहा "अरविंद केजरीवाल भी जल्द जेल के सलाखों में होंगे"

BJP MP Manoj Tiwari: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को दिल्ली की जनता की जीत बताते हुए कहा है कि सत्येंद्र जैन से चला आया यह भ्रष्टाचार का खेल सिसोदिया से अब संजय सिंह तक पहुंच चुका है।

BJP MP Manoj Tiwari:  मनोज तिवारी ने कहा "अरविंद केजरीवाल भी जल्द जेल के सलाखों में होंगे"

BJP MP Manoj Tiwari: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) की गिरफ्तारी को दिल्ली की जनता की जीत बताते हुए कहा है कि सत्येंद्र जैन से चला आया यह भ्रष्टाचार का खेल सिसोदिया से अब संजय सिंह तक पहुंच चुका है और वह दिन दूर नहीं, जब केजरीवाल भी जेल के सलाखों में होंगे।

भोजपुरी गायक, अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी ने मीडिया से कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी उन्हीं के साथियों के अप्रूवर बनने के बाद हुई है। जांच में शामिल लोगों की जब आंखे खुलती है, तो वह सबसे मुख्य आरोपी की पोल खोलते हैं और वही हाल इस केस में संजय सिंह के साथ हुआ है। कई बार जब आप अपराध करते हैं तो आपको लगता है कि आपको कोई नहीं देख रहा है, लेकिन ईश्‍वर सबको देखता है।

ये भी पढ़ें- New Delhi: AAP सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार

उन्‍होंने कहा कि भाजपा उन सभी महिलाओं के साथ खड़ी थी, जो केजरीवाल के शराब ठेके खोलने के फैसले के खिलाफ खड़ी थीं। लेकिन उस वक्त केजरीवाल और उनके सभी नेता अट्टहास कर रहे थे। उन्होंने कहा की विक्टिम कार्ड खेलने की पुरानी नीति से भी अब दिल्ली की जनता को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ये इतने शातिर हैं कि पहले से ही अपने बचाव में बोलने और जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रहे हैं नोट- यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है। इसके साथ डेली न्यूज टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है। ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी।

नोट- यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है। इसके साथ डेली न्यूज टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है। ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी।