Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर में पहुंची सोने की रामचरित मानस, पांच करोड़ की लागत से बनी

अयोध्या राम मंदिर में सोने की अनोखी रामचरितमानस के भी दर्शन होंगे। इस राम चरितमानस को गर्भगृह में स्थापित किया गया है।मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व IAS अधिकारी सुब्रमण्यम लक्ष्मी नारायण ने रामलला को 4 किलों सोने से तैयार स्वर्ण रामायण भेंट की है।

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर में पहुंची सोने की रामचरित मानस, पांच करोड़ की लागत से बनी

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर में सोने की अनोखी रामचरितमानस के भी दर्शन होंगे। इस राम चरितमानस को गर्भगृह में स्थापित किया गया है।मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व IAS अधिकारी सुब्रमण्यम लक्ष्मी नारायण ने रामलला को 4 किलों सोने से तैयार स्वर्ण रामायण भेंट की है। इसे रामलला की मूर्ति से 15 फीट की दूरी पर एक पत्थर के आसन पर रखा गया है। इसे तैयार करने में 4 Kg सोने और 151 किलोग्राम तांबे का प्रयोग किया गया।

प्रत्येक पेज पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई

इसका निर्माण चेन्नई के वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स ने किया है। इस रामायण में अंकित श्लोक 14 गुणे 12 इंच आकार के  है। श्रीरामचरितमानस के प्रत्येक पेज पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। ये 1000 पेज की 155 किलोग्राम की है। गौरतलब है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही दान का सिलसिला बदस्तूर जारी ही। रामभक्त राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं।

22 जनवरी को राममंदिर का हुआ था उद्घाटन

राम मंदिर के 22 जनवरी को उद्घाटन के बाद से ही देश दुनिया से तमाम नायाब तोहफे मिले हैं> इसमें सोने का छत्र, रामलला के आभूषण और अन्य सामान शामिल हैं।  मंदिर को अब तक 50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का चंदा भी मिल चुका है। जबकि एक करोड़ से ज्यादा भक्त राम मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। रामलला के पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि इसे राम नवमी पर इसे राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि रामलला के दर्शन और उनके जीवन प्रसंग सहित अयोध्या को लेकर राम भक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है।