Ayodhya News: यूपी सरकार 'राम राज्य' पर बनाएगी एक म्‍यूजिक एल्बम, जल्द होगी रिलीज

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही वनवास से लौटने के बाद अयोध्या में भगवान राम के जीवन के 11 प्रसंगों पर केंद्रित एक म्‍यूजिक एल्बम जारी करेगी। म्यूजिक एल्बम का थीम राम का आदर्श शासन- 'राम राज्य' होगा।

Ayodhya News: यूपी सरकार 'राम राज्य' पर बनाएगी एक म्‍यूजिक एल्बम, जल्द होगी रिलीज

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश में स्थित रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आगामी 2024 में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान यूपी सरकार ने अयोध्या में भगवान राम के जीवन के 11 प्रसंगों पर केंद्रित एक म्‍यूजिक एल्बम जल्द जारी करने का ऐलान किया है। 

राम का आदर्श शासन- 'राम राज्य' होगा एल्बम का थीम

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही वनवास से लौटने के बाद अयोध्या में भगवान राम के जीवन के 11 प्रसंगों पर केंद्रित एक म्‍यूजिक एल्बम जारी करेगी। म्यूजिक एल्बम का थीम राम का आदर्श शासन- 'राम राज्य' होगा।

प्रसिद्ध संगीतकारों से भी किया गया संपर्क 

मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता वाली अयोध्या संरक्षण एवं विकास निधि समिति एल्बम का निर्माण करेगी। अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव और संत कबीर नगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर समिति के सदस्य बनाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि लोकप्रिय गायकों के अलावा, संगीत एल्बम पर काम करने की सहमति के लिए प्रसिद्ध संगीतकारों से भी संपर्क किया गया है।

समिति ने की एक बैठक

गौरव दयाल ने कहा कि मेरे कार्यालय में समिति की एक बैठक हुई। इस बैठक में भगवान राम के जीवन पर आधारित संगीत एल्बम बनाने के पहले चरण की योजना पर चर्चा हुई। गौरव दयाल ने आगे कहा कि, यह एल्बम विभिन्न प्रसिद्ध संगीतकारों के गीतों के साथ अयोध्या में राजा के रूप में भगवान राम के जीवन से संबंधित 11 प्रसंगों पर केंद्रित होगा। एल्बम के निर्माण के लिए विभिन्न संगीतकारों के साथ सहयोग के संबंध में भी चर्चा हुई। हम जल्द ही संगीत और गीतों के लिए विभिन्न लेखकों, कवियों और गायकों से संपर्क करेंगे।