Ayodhya News: अयोध्या के रामसेवकपुरम में लगी भीषण आग, 6 से ज्यादा कॉटेज जलकर राख

अयोध्या के रामसेवकपुरम में गुरुवार को भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर करीब 2 बजे फार्म और प्लास्टिक से बनाएं गए कॉटेज में अचानक आग लग गई। 6 से ज्यादा कॉटेज पूरी तरह से जल कर खाक हो गए।

Ayodhya News: अयोध्या के रामसेवकपुरम में लगी भीषण आग, 6 से ज्यादा कॉटेज जलकर राख

Ayodhya News: अयोध्या Ayodhya के रामसेवकपुरम (Ramsevakapuram) में गुरुवार को भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर करीब 2 बजे फार्म और प्लास्टिक से बनाएं गए कॉटेज में अचानक आग लग गई। 6 से ज्यादा कॉटेज पूरी तरह से जल कर खाक हो गए। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

भगवान राम की दो अन्य मूर्तियां सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, यहीं पर भगवान राम की दो अन्य मूर्तियां रखी हुई थी, गनीमत रही की आग से दोनों को कोई नुकसान नहीं हुआ हैं। इसके अलावा, नेपाल से लाई गई शालिग्राम शिला समेत मूर्ति बनाने के लिए लाईं गई कई शिलाएं यहीं रखी गई थी।

फायर ब्रिगेड की लापरवाही आई सामने

घटना की जानकारी देते हुए विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। कॉटेज से धुआं उठते ही दमकल को आग की जानकारी दी गई। लेकिन दमकल प्रशासन ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी ही भेज दी। जिसपर विहिप और रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और खुद ही आग बुझाने में जुट गए। वहीं दमकल की बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी

घटना पर जानकारी देते हुए कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि रामसेवकपुरम में दोपहर में अचानक आग लग गई। जिससे फार्म और प्लास्टिक के कपड़े से बने 6 से ज्यादा कॉटेज जल कर खाक हो गए है।