Akhilesh Yadav: कन्नौज में अखिलेश यादव का रोड शो, 40 किमी की दूरी तय करेंगे सपा अध्यक्ष

अखिलेश आज कन्नौज के दौरे पर हैं। 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए अखिलेश यादव पहली आज पहली बार रोड शो कर रहे है। अखिलेश यादव का रोड शो कानपुर देहात के रसूलाबाद से शुरू हो चुका है और ये कन्नौज के तिर्वा पर पूरा हो होगा।

Akhilesh Yadav: कन्नौज में अखिलेश यादव का रोड शो, 40 किमी की दूरी तय करेंगे सपा अध्यक्ष

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए प्रचार तेज कर दिया है। अखिलेश आज कन्नौज के दौरे पर हैं। 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए अखिलेश यादव पहली आज पहली बार रोड शो कर रहे है। अखिलेश यादव का रोड शो कानपुर देहात के रसूलाबाद से शुरू हो चुका है और ये कन्नौज के तिर्वा पर पूरा हो होगा। इस दौरान अखिलेश यादव का 40 किलोमीटर दूरी का रोड शो करीब 4 घंटे तक चलेगा। इसके बाद अखिलेश यादव एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

किताब के साथ बच्चे को लेकर चल रहे अखिलेश

अपने रोड शो में संविधान का संदेश देने के लिए सपा अध्यक्ष अपने साथ एक बच्चे को भी लेकर चल रहे है, वो बच्चा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर (Constitution maker Baba Bhimrao Ambedkar) की तरह ही ड्रेस पहने हुए है और उनकी तरह ही संविधान की किताब लेकर खड़ा हुआ है। अखिलेश यादव ने उस बच्चे का धन्यवाद देते हुए कहा कि, ये संविधान बचाने के लिए मेरे साथ खड़े हुए हैं। रोड शो के दौरान एक छोटी बच्ची ने अखिलेश यादव को तिलक भी लगाया। जिसपर अखिलेश ने भी उस बच्ची के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद दिया।

बीजेपी ने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया

अखिलेश यादव ने अपने रोड शो के दौरान जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने  कहा कि, भाजपा सरकार में बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ है। बीजेपी ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिये। इसलिए हमने तय किया है कि जब हमारी सरकार आएगी, तब गरीब किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। 

सरकार तानाशाह हो गई है- अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, यह सरकार आपको और हमे भी बंद कर देगी। यह सरकार इतनी तानाशाह हो गई है कि आने वाले वक्त में अपनों को भी बंद कर देगी। ये सरकार न तो जानवरों को सुरक्षा दे पा रही है न ही पक्षियों को। सरकार तो पक्षियों से इतनी नफरत करती है कि इन्होंने एक सारस को चिड़ियाघर में कैद करवा दिया है।

संविधान को खत्म करना चाहती है बीजेपी- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि, यह वही लोग हैं, जो बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का संविधान खत्म करना चाहते हैं। बीजेपी के लोग हमारे लोगों के अधिकार छीन रहे हैं। ये चुनाव संविधान बचाने का है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि बीजेपी धीरे-धीरे संविधान को खत्म करना चाहती है। याद रखना संविधान खत्म हुआ, तो हमारा आपका वोट देने का भी अधिकार खत्म हो जाएगा।

इलेक्ट्रोरल बॉन्ड ने बजाया बीजेपी का बैंड 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने भ्रष्टाचारियों के लिए एक गोदाम खोल रखा है। जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, इस वक्त बीजेपी के गोदाम में हैं। जिसके चलते भ्रष्टाचार चरम पर है। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड की स्कीम ने भाजपा की बैंड बजा दी है। इस स्कीम के जरिए भारतीय जनता पार्टी ने जो वसूली की है उसका परिणाम ये है कि आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इन्होंने हजारों करोड़ रुपये चंदा लिया है। जिसके चलते महंगाई आज चरम पर पहुंच गई है।

25 अप्रैल को अखिलेश ने भरा नामांकन

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट पर खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 25 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद अखिलेश ने कहा था कि चुनावी रुझानों को देखकर बीजेपी नेताओं की भाषा बदल गई है। बीजेपी के लोग टैक्स के नाम पर वसूली कर रहे हैं।