सरकार के निशाना बनाने के बावजूद आप बनी राष्ट्रीय पार्टी : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आप के 11वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि 'सरकार द्वारा न‍िशाना' बनाने के बावजूद यह एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

सरकार के निशाना बनाने के बावजूद आप बनी राष्ट्रीय पार्टी : केजरीवाल

Chief Minister Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आप के 11वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि 'सरकार द्वारा न‍िशाना' बनाने के बावजूद यह एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

26 नवंबर 2012 को आप का हुआ था गठन

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक (Aam Aadmi Party Convener) केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "आज ही के दिन 2012 में आप का गठन (Formation day of Aam Aadmi Party) हुआ था और यह 11 वर्षों में एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई। पार्टी की कड़ी मेहनत के कारण दो राज्यों में सरकार और दो राज्यों में उसके विधायक चुने गए और देश भर में लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ''रामलीला मैदान में लोग हमसे पूछते थे कि क्या आप भी भ्रष्ट हो जाओगे।''

आप पर 11 सालों में 250 से अधिक मामले दर्ज

मुख्यमंत्री (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने कहा, "भारत के इतिहास में किसी अन्य राजनीतिक दल को इतना निशाना नहीं बनाया गया, जितना पिछले 11 वर्षों में आप को बनाया गया है। उन्होंने 11 वर्षों में हमारे खिलाफ 250 से अधिक झूठे मामले दर्ज किए।" उन्होंने दावा किया, ''देश की सभी एजेंसियों को आप के पीछे लगा दिया गया, लेकिन उन्हें आज तक कोई सबूत नहीं मिला। यह हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाणपत्र है।''

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 21 दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत

केजरीवाल को मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर की आती है याद

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पार्टी नेताओं मनीष सिसौदिया (Manish Sisodia), सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर की याद आती है, जो ''झूठे मामलों'' में जेल में हैं। उन्होंने कहा कि उनका दिल भारी है, क्योंकि यह पहला स्थापना दिवस है जब पार्टी नेता सिसौदिया, जैन, सिंह और नायर हमारे साथ नहीं हैं। केजरीवाल ने कहा,"उन्हें झूठे मामलों के तहत जेल में डाल दिया गया है। भाजपा अन्य दलों के नेताओं को झूठे मामलों के माध्यम से झुकाना जानती है, लेकिन वे नहीं जानते कि आप के साथ ऐसा कैसे किया जाए। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे किसी भी विधायक ने खुद को नहीं बेचा या नहीं झुके।“