Varun Dhawan : पापा बनने वाले है वरुण धवन, फैंस संग खास अंदाज में शेयर की गुड न्यूज

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल शादी के 3 साल बाद पेरेंटस बनने वाले है। वरुण ने सोशय मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो नताशा के बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे है।

Varun Dhawan : पापा बनने वाले है वरुण धवन, फैंस संग खास अंदाज में शेयर की गुड न्यूज

Varun Dhawan: बॉलीवुड के गलियारें से एक गुड न्यूज सामने आई है। बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर वरुण धवन शादी के 3 साल बाद पिता बनने वाले है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। वरुण ने एक बेहद ही प्यारी फोटो शेयर की अपने फैंस को गुड न्यूज। इस न्यूज के बाद उनके फैंस काफी खुश है। 

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

बेबी बंप पर किस करते हुए फोटो की शेयर 

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल शादी के 3 साल बाद पेरेंटस बनने वाले है। वरुण ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर ये न्यूज शेयर की है। जिसमें वो नताशा के बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में कपल काफी क्यूट दिखाई दे रहे है। फोटो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- "हम प्रेग्नेंट हैं। आपकी दुआएं और प्यार चाहिए"। शेयर की गई फोटो में वरुण घुटनों पर बैठकर नताशा के बेबी बंप को किस कर रहे हैं, उनके पीछे उनका पेट भी बैठा है। देखा जाएं तो यह फोटो बेहद ही शानदार है। 

सेलेब्स से लेकर फैंस तक दे रहे बधाई

वरुण धवन और नताशा के पेरेंटस बनने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और तमाम फैंस दोनों के इस पराउड मूमंट पर बधाई दे रहे है। वरुण के पोस्ट पर एक्ट्रेस जहान्वी कपूर, अर्जुन कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अनिल कपूर, करण जौहर जैसे कई स्टार्स ने कमेंट्स किये हैं। एक्टर अर्जुन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "डैडी एंड मॉमी नंबर 1"। वहीं सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने लिखा- "बेबी बेबी जॉन"