Tihar Jail Delhi : दिल्ली की तिहाड़ जेल में दो गुटों में झड़प, चार कैदी घायल

एक संदिग्ध गैंगवार और जेल के अंदर वर्चस्व की लड़ाई में दिल्ली तिहाड़ की जेल नंबर 3 के अंदर कैदियों के दो समूह आपस में भिड़ गए। इस झड़प में चार कैदी घायल हो गए।

Tihar Jail Delhi : दिल्ली की तिहाड़ जेल में दो गुटों में झड़प, चार कैदी घायल

Tihar Jail Delhi दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में एक बार फिर से कैदियों के बीच झड़प (Prisoners Clash) का मामला सामने आया है। शौचालय जाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे के साथ न सिर्फ हाथापाई की बल्कि सुए से हमला कर दिया। जेल सूत्रों के मुताबिक यह घटना तिहाड़ जेल नंबर 3 में हुई। जेल में अपना दबदबा कायम रखने को लेकर ये दोनों गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ये एक दूसरे पर सुए से हमला करने लगे।

सोमवार को जेल में हुई थी झड़प

इस भिड़ंत में चार लोग घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक ये वारदात सोमवार को हुई। थाना हरी नगर में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस ने घटना के संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया है।

घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, घायल अलग-अलग समूहों से थे। हमले का कारण जेल के अंदर वर्चस्व स्थापित करना था। अधिकारी ने कहा, "घायलों को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।"