Lucknow News: लखनऊ में बेखौफ हुए बदमाश, घर में घुसकर की पूर्व IAS की पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। इन बेखौफ बदमाशों ने आज सुबह हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की घर में घुस कर हत्या कर दी है।

Lucknow News: लखनऊ में बेखौफ हुए बदमाश, घर में घुसकर की पूर्व IAS की पत्नी की हत्या

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। इन बेखौफ बदमाशों ने आज सुबह हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे (Retired IAS Devendra Nath Dubey) की पत्नी मोहिनी दुबे (Mohini Dubey) की घर में घुस कर हत्या कर दी है। उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। रिटायर्ड आईएएस (Retired IAS) की पत्नी की घर में हत्या से पहले बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना के समय घर में नहीं थे देवेंद्र नाथ दुबे

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे (Retired IAS Devendra Nath Dubey) घर में मौजूद नहीं थे। वे रोज की तरह 5-कालिदास मार्ग (5-Kalidas Marg) पर गोल्फ खेलने गए थे। जब लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। अलमारियां खुली पड़ी थी और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज दी, लेकिन उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद वो किचन में गए, तो देखा की उनकी पत्नी मोहिनी दुबे का शव फंदे से लटक रहा था। इस दौरान उन्होंने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में पुलिस के साथ डॉग स्कवॉयड (dog squad) और फॉरेंसिक टीम (forensic team) भी मौके पर पहुंची गई। 

रायबरेली के डीएम रह चुके हैं देवेंद्र नाथ दुबे

बता दें कि देवेंद्र नाथ दुबे मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। वह पीसीएस से पदोन्नत होकर  आईएएस बने थे। वह रायबरेली के डीएम और इलाहाबाद के मंडलायुक्त भी रह चुके हैं। रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर-22 में अपनी पत्नी के साथ रहते है। वो प्रतिदन 5-कालीदास मार्ग स्थित क्लब में गोल्फ खेलने जाते हैं। वहीं, आज भी वो गोल्फ खेलने गए थे, जब उनके घर ये हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। दूसरी तरफ, पुलिस हत्या की जांच में जुट गई।