Sonakshi-Zaheer Love Story: शादी के बंधन में बंधने को तैयार सोनाक्षी-जहीर, जानिए कब, कैसे हुई थी पहली मुलाकात?

बॉलीवुड डीवा सोनाक्षी सिन्हा दो दिन बाद दुल्हन बनने वाली हैं।तो चलिए आपको बताते हैं सोनाक्षी और जहीर से जुड़ी वो खास बातें जो शायद ही आपको बता हो। इसके साथ ही आपको सोनाक्षी की शादी से जुड़ी वो बातें भी बताएंगे जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। 

Sonakshi-Zaheer Love Story: शादी के बंधन में बंधने को तैयार सोनाक्षी-जहीर, जानिए कब, कैसे हुई थी पहली मुलाकात?

Sonakshi Zaheer Love Story: बॉलीवुड डीवा सोनाक्षी सिन्हा दो दिन बाद दुल्हन बनने वाली हैं। जी हां सिने स्क्रिन की दबंग गर्ल सोनाक्षी 23 जून को जहीर इकबाल संग सात फेरे लेंगी। तो चलिए आपको बताते हैं सोनाक्षी और जहीर से जुड़ी वो खास बातें जो शायद ही आपको बता हो। इसके साथ ही आपको सोनाक्षी की शादी से जुड़ी वो बातें भी बताएंगे जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

सोनाक्षी की शादी में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

एक तरफ जहां ये खबर मीडिया की सुर्खियां बटोर रही थीं कि सोनाक्षी की शादी में पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) शामिल नहीं होंगे क्योंकि वो अपनी बेटी की शादी से खुश नहीं हैं। लेकिन अब नाराजगी की खबरों पर पिता शत्रुघ्न ने फुल स्टॉप लगा दिया है तो वहीं ऐसी अफवाह फैलाने वालों को खामोश कर दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ना सिर्फ बेटी की शादी में शरीक होंगे बल्कि शादी के दो दिन पहले उन्हें अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल (zaheer iqbal) के साथ स्पॉट भी किया गया। इतना ही नहीं दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी नजर आईं। वहीं जिस लोकेशन पर जहीर और शत्रुघ्न को साथ देखा गया, उसी लोकेशन पर सोनाक्षी भी स्पॉट हुईं। इस दौरान वो कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। 

सोना के ससुराल वालों से की सिन्हा परिवार ने मुलाकात

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी के ससुराल वालों से भी मुलाकात की सेम लोकेशन पर जहीर की पूरी फैमिली भी नजर आई। इसका मतलब साफ है कि पूरी सिन्हा फैमिली नाराजगी भूलकर अब अपनी लाडली की शादी की तैयारियों में जोर शोर से जुट गई है।वहीं कुछ कुछ दिनों पहले की बात करें तो जब से सोनाक्षी-जहीर की शादी की डेट कन्फर्म हुई थी तभी से शत्रुघ्न सिन्हा के शादी में शामिल न होने की चर्चा थी। उन्होंने मीडिया से कहा भी था कि मुझे इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म कर देते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा।उनकी इस बात से कयास लगाया जा रहा था कि पिता के साथ सोनाक्षी के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं।

सोनाक्षी को मिल गई फैमिली की रजामंदी

वहीं कुछ दिन बाद शत्रुघ्न ने मीडिया के सामने कहा कि वो अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे। जूम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कन्फर्म किया कि वो बेटी की शादी जरूर अटेंड करेंगे। उनकी बेटी को अपना पार्टनर चुनने का हक है और जहीर के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगती है। फिलहाल अब सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर सिन्हा परिवार रजामंद और खुश हैं...ऐसे में कपल 22 जून को पहले सगाई करेंगे फिर 23 जून को दिन में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इस मौके पर सिर्फ दोनों की फैमिल शामिल होगी तो वहीं 23 जून की शाम को मुंबई में शिल्पा शेटट्टी के मशहूर रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें सोनाक्षी-जहीर की फैमिली के साथ साथ बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। 

जानिए पहला बार कैसे मिले थे सोनाक्षी - जहीर

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल सोनाक्षी और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में दोनों के फैंस ये जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर सोनाक्षी की पहली मुलाकात जहीर से कब हुई...कब दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे...क्या है दोनों की लव स्टोरी? 

दरअसल दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी. वहीं दोनों को बीच जान पहचान और फिर दोस्ती हुई धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2023 में आयुष शर्मा और अर्पिता खान की ईद पार्टी में पहली बार सोनाक्षी और जहीर कपल के रूप में एक साथ एंट्री की थी। ये देखकर लोग हैरान रह गए थे। इसके बाद तो दोनों को हुमा कुरैशी के जन्मदिन का जश्न मनाने और शर्मिन सहगल की शादी के रिसेप्शन जैसे कई पार्टिंग और इवेंट्स में साथ देखा जाने लगा। दोनों के बीच की कमाल की केमिस्ट्री ने इस प्यार को दुनिया के सामने ला दिया। सोनाक्षी और जहीर का प्यार उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी देखने को मिलता है, जहां वे खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं. जहीर के दिल छू लेने वाले बर्थडे पोस्ट, जिसमें उनकी और सोना की अनसीन फोटोज रहती हैं. यही नहीं एक्ट्रेस का जहीर को ‘पर्सनल सायको’ कहकर प्यार जताना, उनके रिश्ते की गहराई को दिखाता है। 

बीयू जहीर से ज्यादा अमीर है सोनाक्षी

सोनाक्षी ने साल 2010 में फिल्म दबंग में सलमान खान के साथ डेब्यू किया था। और जिनसे वो शादी करने जा रही है यानि जहीर इकबाल उनका कनेक्शन सलमान खान के साथ कॉफी स्ट्रांग है। दरअसल जहीर..मुंबई के मशहूर ज्वेलर और बिजनेस मैन इकबाल रत्नासी के बेटे हैं..जो सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं। वहीं जहीर के करियर की बात करें तो उन्होंने 2019 में फिल्म नोटबुक से डेब्यू किया था। उसके बाद वो सोनाक्षी और हुमा कुरैशी के साथ डबल एक्सेल में नजर आए थे।

इसके अलावा 2014 में वो सुहैल खान की फिल्म जय हो में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। यानि जहीर का करियर कुछ खास नहीं है वहीं सोनाली ने दबंग, दबंग-2, राउडी राठौर, आर. राजकुमार जैसी कई हिट फिल्मों मे काम किया है। वहीं वेबसीरीज हीरामंडी में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। सोनाक्षी की नेटवर्थ (sonakshi sinha net worth) जहां करीब 85 करोड़ है तो वहीं जहीर की नेटवर्थ (zaheer net worth) है सिर्फ 2 करोड़ रुपये। लेकिन कहते हैं ना कि जब बात प्यार इश्क औऱ मोहब्बत की हो तो फिर कुछ और चीज मायने नहीं रखती।