Saint Guru Ravidas Jayanti: संतगुरू रविदास की जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और मायावती ने दीं शुभकामनाएं

संत रविदास की जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बसपा प्रमुख मायावती समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने लोगों को बधाई दी।

Saint Guru Ravidas Jayanti: संतगुरू रविदास की जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और मायावती ने दीं शुभकामनाएं

Saint Guru Ravidas Jayanti: आज 24 फरवरी को संत रविदास की जयंती (birth anniversary of saint ravidas) है। देश में संत रविदास की जयंती पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर देश और विदेश के हजारों श्रद्धालु गुरु मंदिर में शीश नवाने पहुंच रहे हैं। मन में असीम आस्था का भाव और हाथों में श्रद्धा के फूल लेकर हजारों श्रद्धालु अपने गुरू के दर्शन के लिए कतार में लगे हुए हैं और संत गुरु रविदास की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान बड़े-बड़े लंगर भी चलाए जा रहे हैं।

वहीं संत रविदास की जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और बसपा प्रमुख मायावती (BSP chief Mayawati) समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने लोगों को बधाई दी। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने संत रविदास की जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकानाएं दी। इसके साथ ही मायावती ने संत रविदास पर राजनीति करने पर वालों पर हमला भी बोला। उन्होंने उनके नाम पर हो रही सियासत से बचने की लोगों को सलाह दी। मायावती ने कहा कि उनका संदेश अपने कर्म से धर्म को, संकीर्ण राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ आदि के लिए नहीं बल्कि इंसानियत और जनसेवा के लिए समर्पन का है।

मायावती ने एक्स पर दी बधाई

बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) ने शनिवार 23 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर संत रविदास जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने उनके उपदेशों को अपनाकर जीवन संवारने का आह्वान किया। उन्होंने 'मन चंगा तो कठौती में गंगा" का लोगों को अमर संदेश देने वाले महान संतगुरु रविदास जी (Great Saint Guru Ravidas Ji)  को आज उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन व श्रद्धा-सुनन अर्पित तथा देश-दुनिया में रहने वाले उनके सभी अनुयाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके उपदेशों को अपनाकर जीवन संवारने का आह्वान।

मायावती ने आगे लिखा कि उनका संदेश अपने कर्म से धर्म को, संकीर्ण राजनीतिक एवं चुनावी स्वार्थ आदि के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत व जनसेवा के लिए समर्पन का है, जिसे भुला दिये जाने के कारण बहुजनों का जीवन यहाँ अनेकों समस्याओं से त्रस्त। राजनीतिक स्वार्थ हेतु उनको माथा टेकने वालों से सावधानी जरूरी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने संतगुरु रविदास की जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई दी।  राष्ट्रपति ने संत रविदास की 647वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि संत रविदास आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन आस्था और भक्ति के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पत्र सूचना कार्यालय ने राष्ट्रपति का ये संदेश जारी किया है।

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि, मैं गुरु रविदासजी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने जाति-आधारित और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया। गुरु रविदासजी ने भक्ति-साधना का पालन करके समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया। उन्होंने समाज में शांति, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश फैलाया।" राष्ट्रपति ने नागरिकों से संत रविवाद के उपदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने प्रतिमा का किया उद्धाटन

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने संत गुरू रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा का उद्घाटन किया। पीएम मोदी (PM MODI) ने वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास की नव स्थापित प्रतिमा का उद्घाटन किया। साथ ही संत रविदास संग्रहालय (Sant Ravidas Museum) और पार्क के सौंदर्यिकरण की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने संत रविदास को याद करते हुए कहा कि संत रविदास की शिक्षाओं ने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया है। संत रविदास ने विभाजित और खंडित भारत को फिर से ऊर्जावान बनाया। उन्होंने कहा कि, संत रविदास को मत और धर्म की विचार धाराओं में नहीं बांधा जा सकता है।

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने संत रविदास की जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पर एक्स पर लिख- संत शिरोमणि, गुरु रविदास जी की पावन जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! रविदास जी की भावनाओं और शिक्षाओं के अनुरूप प्रदेश वासियों के जीवन में बदलाव लाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने किया याद

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने भी संत रविदास जयंती पर उनको याद किया है। भाजपा ने आज सुबह अपने एक्स हैंडल पर संत रविदास का पुण्य स्मरण किया। भाजपा ने कहा कि संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।