Congress APP Alliance Seat : आप ने थामा कांग्रेस का हाथ , दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

AAP ने कई बार इस बात पर जोर दिया है कि वह I.N.D.I.A के साथ है, AAP ने लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग राज्यों में लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। बता दें कि AAP ने 8 फरवरी को असम में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

Congress APP Alliance Seat : आप  ने थामा कांग्रेस का हाथ , दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

Congress APP Alliance Seat : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा आज शनिवार को फाइनल हो गया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही गुजरात की 26, हरियाणा की 10, गोवा की 2 और चंडीगढ़ सीट के लिए भी शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो गया है।

जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई घोषणा

सीट-शेयरिंग को लेकर कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक और AAP लीडर संदीप पाठक ने शनिवार को एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बताया कि पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।

कहां और कितनी सीटों पर लड़ेंगी AAP और कांग्रेस

राज्य   कुल सीटों की संख्या कांग्रेस सीटों की संख्या आम आदमी पार्टी सीटों की संख्या
दिल्ली 7 3 4
हरियाणा 10 9 1
गुजरात 26 24 2
गोवा 2 2 --
चंडीगढ़ 1 1 --

दिल्ली में किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा

पार्टी लोकसभा सीट
ईस्ट दिल्ली AAP
नई दिल्ली AAP
वेस्ट दिल्ली AAP
साउथ दिल्ली AAP
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली कांग्रेस
चांदनी चौक कांग्रेस
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली कांग्रेस

असम-गुजरात में AAP ने की अपने उम्मीदवारों की घोषणा 

AAP ने कई बार इस बात पर जोर दिया है कि वह I.N.D.I.A के साथ है, AAP ने लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग राज्यों में लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। बता दें कि AAP ने 8 फरवरी को असम में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

केजरीवाल ने जनवरी 2024 में ही गुजरात यात्रा के दौरान राज्य की भरूच लोकसभा सीट पर चैतर वसावा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इसके बाद ही उन्होंने  पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया। भरूच सीट से कांग्रेस के नेता अहमद पटेल सांसद थे। जिनका निधन हो चुका है। वहीं खबरें हैं कि पटेल के बेटे और बेटी इसी सीट से टिकट मांग रहे थे।

TMC ने भी की सीट की मांग

वहीं दूसरी ओर TMC ने असम में और मेघालय में सीट मांगी है, टीएमसी ने असम में 2 और मेघालय में 1 सीट की मांग की है। हालांकि सीटों को लेकर कांग्रेस और TMC में चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस मेघालय सीट देना नहीं चाह रही है। असम में 14 और मेघालय में दो सीटें हैं।