Rajnath Singh In Punjab: पंजाब में राजनाथ सिंह ने आप पर साधा निशाना, कहा- वर्क फ्रॉम जेल पहली बार देखने को मिला

लोकसभा चुनाव के छ चरणों के चुनाव हो चुके हैं। सभी दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे है। वहीं आज वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बठिंड़ा पहुंच गए है। यहां वह रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधा। 

Rajnath Singh In Punjab: पंजाब में राजनाथ सिंह ने आप पर साधा निशाना, कहा-  वर्क फ्रॉम जेल पहली बार देखने को मिला

Rajnath Singh In Punjab: लोकसभा चुनाव के छ चरणों के चुनाव हो चुके हैं। सभी दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे है। वहीं आज वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बठिंड़ा पहुंच गए है। यहां वह रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधा। 

राजनाथ सिंह ने केजरीवाल पर साधा निशाना

रक्षा मंत्री ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब के अलावा दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। शराब घोटाले में उनके नेता जेल गए। नेता में नैतिकता होनी चाहिए। अगर कोई आरोप है तो उसे तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन केजरीवाल शराब घोटाले में जेल जाने के बाद भी सीएम हैं। उन्होंने कहा कि वर्क फ्राॅम तो आपने पहले सुना था, लेकिन वह जेल के अंदर से काम करने की इच्छा रखते हैं। इसलिए वर्क फ्रॉम जेल पहली बार देखने को मिला है।

स्वाति मालीवाल मामलें पर बोले राजनाथ सिंह

वहीं गृह मंत्री ने स्वाति मालीवाल से मारपीट वाले मामलें पर केजरीवाल पर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि माता बहन और बेटी सभी की होती है। चाहे किसी दल की भी हो। केजरीवाल चुप क्यों हैं। क्या केजरीवाल को सीएम बने रहने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ऐसे हैं तो भगवंत मान कैसे हो सकते हैं यह ऊपर वाला ही जानता होगा।

रक्षा मंत्री ने कहा पंजाब के हालात देखकर बहुत चिंतित हूं 

इसके साथ ही राजनाथ ने कहा कि अगर तीसरी सदी किसी देश की होने जा रही है तो वह भारत की होने जा रही है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों के विशेषज्ञ यह कह रहे हैं। एक अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अगर आपको भविष्य देखना है तो भारत आइए। अगर आपको भविष्य पर काम करना है तो भारत आइए। पंजाब के हालात देखकर मैं बहुत चिंतित हूं। यहां माइनिंग, माफिया और शूटर गैंग हावी हैं। पूरी सरकार कर्ज में डूबी हुई है। मुख्यमंत्री को पंजाब की कोई चिंता नहीं है। वह दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाते हैं।