Plane crashes in Afghanistan: मॉस्को जा रहा विमान, अफगानिस्तान में हुआ क्रैश, पहले इसे भारतीय प्लेन बताया गया था

रविवार को मॉस्को जा रहा विमान अफगननिस्तान में क्रैश हो गया है। रूसी मीडिया के मुताबिक ये हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है।

Plane crashes in Afghanistan: मॉस्को जा रहा विमान, अफगानिस्तान में हुआ क्रैश, पहले इसे भारतीय प्लेन बताया गया था

Indian plane crashed: रविवार को मॉस्को जा रहा विमान अफगननिस्तान में क्रैश हो गया है। रूसी मीडिया के मुताबिक ये हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है। ये प्लेन अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था।

अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ क्रैश

बदख्शां प्रांत के पुलिस के अनुसापर प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो पाई है। बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी ने टोलो  ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।

क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं

प्लेन क्रैश को लेकर शुरुआती जानकारी यह मिली थी कि अफगानिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन भारतीय पैसेंजर प्लेन था। हालांकि करीब आधे घंटे बाद मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई कि क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं था। साथ ही इसके रेगुलर पैसेंजर फ्लाइट होने को लेकर भी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई। टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।