Parliament session 2024: संसद का सत्र आज से शुरू, शिक्षा मंत्री के शपथ ग्रहण के दौरान लगे 'नीट नीट शेम-शेम’ के नारे

आज 24 जून से संसद का पहला सत्र शुरू हो गया है। सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इसके बाद 18वीं लोकसभा के कामकाज का आगाज़ हुआ।

Parliament session 2024: संसद का सत्र आज से शुरू, शिक्षा मंत्री के शपथ ग्रहण के दौरान लगे 'नीट नीट शेम-शेम’ के नारे

Parliament session 2024: आज 24 जून से संसद का पहला सत्र शुरू (First session of Parliament begins) हो गया है। सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब (BJP MP Bhartrihari Mahtab) को प्रोटेम स्पीकर (Protem speaker) की शपथ दिलाई। इसके बाद 18वीं लोकसभा (18th Lok Sabha) के कामकाज का आगाज़ हुआ। सदन में सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ और फिर पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को लोकसभा के सदस्य के रूप में सबसे पहले शपथ दिलाई।  

इन सांसदों को दिलाई गई शपथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बाद राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) को संसद सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके बाद फग्गन सिंह कुलस्ते (Faggan Singh Kulaste) ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। वहीं इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। सबसे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh) ने शपथ ली। राजनाथ सिंह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), नितिन जयराम गडकरी (Nitin Jairam Gadkari), शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Former Chief Minister Manohar Lal), एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy), पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली।

विपक्ष ने लगाए 'नीट नीट शेम-शेम’ के नारे 

पीयूष गोयल के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) का नाम पुकारा गया। धर्मेंद्र प्रधान जैसे ही अपनी सीट से उठे विपक्ष ने नारे लगाने शुरू कर दिये। विपक्ष ने नारे 'नीट नीट' शेम-शेम के नारे लगाए। विपक्ष ने सरकार पर नीट परीक्षा में धांधली करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने उड़िया भाषा में शपथ ली। 

इन तीन मुद्दों को सदन में उठाएगा विपक्ष 

बता दें कि, लोकसभा का यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। इन 10 दिनों में करीब 8 बैठकें होगी। आज से  दो दिन, यानी 24 और 25 जून को प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। वहीं 27 जून को राज्यसभा का 264वां सत्र शुरू होगा। इसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) लोकसभा-राज्यसभा के जॉइंट सेशन को संबाधित करेंगी। इसके बाद पीएम मोदी अपना अभिभाषण देंगे। यह पहला सत्र है, लिहाजा मोदी सरकार (Modi government) विश्वास मत भी हासिल करेगी। वहीं सत्र के आखिरी दो दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सरकार धन्यवाद प्रस्ताव लाएगी और दोनों सदनों में चर्चा होगी। वहीं, 10 साल बाद पहली बार पीएम मोदी के सामने मजबूत विपक्ष है। जानकारी के मुताबिक, विपक्ष तीन मुद्दों को लेकर सदन में हंगाम कर सकता है। जिसमें NEET परीक्षा, तीन क्रिमिनल लॉ, लोकसभा चुनाव के बाद शेयर बाजार में हुई गड़बड़ी शामिल है।