Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक में भारत को मिला तीसरा गोल्ड, सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में जीता सोना

पेरिस पैरालिंपिक के 5वें दिन भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिला है। जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड दर्ज कर गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 70.59 मीटर दूर थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया। उनसे पहले बैडमिंटन में नितेश कुमार ने गोल्ड पदक जीता था।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक में भारत को मिला तीसरा गोल्ड, सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में जीता सोना

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक के 5वें दिन भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिला है। जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल (Sumit Antil) ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड दर्ज कर गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 70.59 मीटर दूर थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया। उनसे पहले बैडमिंटन में नितेश कुमार (Nitesh Kumar) ने गोल्ड पदक जीता था। 

नितेश के बाद सुहास ने जीता सिल्वर 

पेरिस पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर भारत ने बैडमिंटन में 5 मेडल जीते। नितेश के बाद सुहास यथिराज ने सिल्वर मेडल जीता। जबकि विमेंस इवेंट में थुलासिमथी मुरुगेसन (Thulasimathi Murugesan in the women's event) ने सिल्वर पदक और मनीषा रामदास ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इनसे पहले डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया (Yogesh Kathunia) ने (2 सितंबर को) सिल्वर जीता, जबकि आर्चरी में राकेश कुमार (Rakesh Kumar) और शीतल देवी (Sheetal Devi) की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल (bronze medal) हासिल किया।

भारत ने अब तक 15 पदक जीते

बता दें कि पेरिस पैरालिंपिक (Paris Paralympics) में भारत ने अब तक 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज पदक जीते हैं। भारत आज एथलेटिक्स (athletics) में भी पदक जीत सकता है। पैरा बैडमिंटन मिक्स्ड एसएच-6 कैटेगरी में भारत की नित्या श्री सिवान और शिवराजन सोलाईमलाई की जोड़ी कास्य पदक मैच हार गई। अब सिंगल्स में नित्या श्री सिवान इंडोनेशिया की रीना मर्लिना से ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेंगी।

सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालिंपिक में भी जीता था गोल्ड

टोक्यो पैरालिंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले भारत के सुमित अंतिल ने पेरिस में भी गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने पैरालिंपिक में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर दूसरे अटेम्प्ट में 70.59 मीटर दूर थ्रो फेंका। टोक्यो पैरालिंपिक में उन्होंने 68.55 मीटर दूरी पर थ्रो किया था। इसे उन्होंने पहले ही प्रयास में 69.11 मीटर दूर थ्रो फेंक कर पार कर दिया था। 

सुमित ने F64 कैटेगरी में जीता गोल्ड 

सुमित अंतिल का दूसरा प्रयास गोल्ड मेडल जीतने के लिए काफी रहा। जैवलिन थ्रो में भारत के ही संदीप 62.80 मीटर थ्रो के साथ चौथे स्थान और संजय सर्गर 58.03 मीटर के बेहतरीन थ्रो के साथ 7वें स्थान पर रहे। सुमित ने F64 कैटेगरी में गोल्ड पदक जीता है। इस कैटेगरी में वे एथलीट्स आते हैं, जिनके एक पैर की लंबाई दूसरे पैर से कम होती है। जिस कारण उन्हें चलने और दौड़ने में दिक्कत होती है।