Lucknow News: लखनऊ में महिला से चेन लूटकर फरार हुए बदमाश, गुडंबा क्षेत्र में हुई वारदात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला से लूट की वारदात सामने आई हैं। महिला सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए, इनमें से एक बाइक से उतरा और दूसरा बाइक पर ही बैठा रहा। इसके बाद महिला से चेन छीनकर अपने साथी के साथ भाग गया। ये घटना गुडंबा इलाके की है।

Lucknow News: लखनऊ में महिला से चेन लूटकर फरार हुए बदमाश, गुडंबा क्षेत्र में हुई वारदात

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में महिला से लूट की वारदात सामने आई हैं। महिला सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए, इनमें से एक बाइक से उतरा और दूसरा बाइक पर ही बैठा रहा। इसके बाद महिला से चेन छीनकर अपने साथी के साथ भाग गया। ये घटना गुडंबा इलाके की है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

ये घटना लखनऊ (Lucknow) के पहाड़पुर चौराहा (Paharpur Square) के पास की है। महिला कुर्सी रोड से सहारा स्टेट की ओर जा रही थी। अभी वो नवीन मार्ट के सामने पहुंची ही थी। इस दौरान अचानक से पीछे से पैदल आए एक बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन और लाकेट लूट लिया। वहीं कुछ दूर पर बाइक के साथ उसका एक साथ खड़ा था, वो उसके साथ भाग गया। पूरी घटना नवीन मार्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे (cctv cameras) में कैद हो गई। घटना के बाद घबराती हुई महिला घर पहुंची और घरवालों को जानकारी दी। वहीं महिला के बेटे की तहरीर पर इंस्पेक्टर नितीश कुमार श्रीवास्तव ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज (cctv footage) के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।  

महिला ने बेटे को बताई पूरी घटना

जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी अर्पित मिश्रा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी मां मोहिनी मिश्रा बीते बुधवार सुबह 5:15 बजे मार्निंग वॉक पर गई थीं। पहाड़पुर चौराहे से सहारा स्टेट की ओर जाते समय नवीन मार्ट के सामने उनकी चेन लूट ली गई। उन्होंने बताया कि एक युवक पैदल उनकी मां के पास आया और जब तक, वह कुछ समझतीं, उसने झपट्टा मारकर गले में से उनकी सोने की चेन लूट ली। उसके बाद भाग कर कुछ ही दूर खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। जिसके बाद मोहिनी मिश्रा काफी घबरा गई और शोर माचने लगी।