The Great Indian Kapil Show: एक बार फिर हंसाने आ रहे हैं कपिल शर्मा, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 2 का आया सामने ट्रेलर

कपिल शर्मा.... वो मशहूर इंडियन कॉमेडियन जिसने अपने दम पर एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। जिसने वो पहचान बनाई है कि कभी भी कपिल नाम सुनो तो उनका ही चेहरा सामने आता है। उनका शो करोड़ों लोगों की हंसी-खुशी का राज है। उनके शो को देखने के लिए लोग विदेशों तक से आते हैं।

The Great Indian Kapil Show: एक बार फिर हंसाने आ रहे हैं कपिल शर्मा, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 2 का आया सामने ट्रेलर

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा.... वो मशहूर इंडियन कॉमेडियन जिसने अपने दम पर एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। जिसने वो पहचान बनाई है कि कभी भी कपिल नाम सुनो तो उनका ही चेहरा सामने आता है। उनका शो करोड़ों लोगों की हंसी-खुशी का राज है। उनके शो को देखने के लिए लोग विदेशों तक से आते हैं। टीवी पर भी करोड़ों लोग उनके शो का इंतजार करते हैं। एक बार फिर से शो की आहट हो रही है। जल्द ही कपिल आपको हंसाने के लिए फिर से आपके घर आने वाले हैं।

कब से शुरू होगा शो का सीजन 2?  

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ (The Great Indian Kapil Show) के दूसरे सीजन के शुरूआत होने की तारीख सामने आ गई है। 21 सितंबर से ये शो शुरू हो जाएगा। शो का प्रोमो सामने आ गया है। इसमें शो के पहले गेस्ट्स भी नजर आ रहे हैं। सबसे पहले इस शो में आपको आलिया भट्ट (Alia Bhatt), जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor), करण जौहर (Karan Johar) और जूनियर एनटीआर (jr ntr) नजर आएंगे। इसके अलावा शो में इस बार इंडियन क्रिकेट टीम के सदस्य भी तफरी काटते दिखाई देंगे। आलिया और जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्मों 'जिगरा' और 'देवरा' का प्रमोशन करने के लिए कपिल के शो पर पहुंचेंगे। जहां कपिल अपनी अजीब-ओ-गरीब हरकत से आपको एंटरटेन करेंगे। 

शो के प्रोमो में क्या है?

शो का प्रोमो ही इतना मजेदार है कि इसे देखकर आपके मन खुश हो जाएगा। प्रोमो कई एपिसोड्स के ठहाकों को मिलाकर बनाया गया है। कपिल शर्मा, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, इंडियन क्रिकेट टीम के हिटमैन और उनकी टोली के साथ कपिल खुलकर हमेशा की तरह हंसी मजाक कर रहे हैं, उनका यही हंसी मजाक आपको लोट-पोट होने के लिए मजबूर कर देगा।

इंडियन क्रिकेट टीम के साथ कपिल का मजाक 

इस बार शो में आपको इंडियन क्रिकेट टीम भी नजर आएगी। शो के प्रोमो में आपको क्रिकेटर्स नजर आएंगे। इसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और अक्षर पटेल की झलक देखने को मिल रही है। शो में कपिल, रोहित शर्मा से पूछते हैं कि पिछली बार जब आप यहां आए थे तो भारतीय टीम रनर-अप रही थी। लेकिन अब आप चैंपियन बनकर आए हैं। क्या आपके लिए द कपिल शर्मा शो लकी रहा है? कपिल के इस सवाल पर सब हंसने लगते हैं।

कपिल के शो में पुराने दोस्तों का तड़का 

कपिल शर्मा शो के ट्रेलर में आपको कपिल के सारे पुराने यार नजर आएंगे। शो का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। कपिल के साथ फिर से पहले भी शो की जज रही अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर और राजीव ठाकुर नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर से ये दूसरा सीजन आप आसानी से देख पाएंगे।