MS Dhoni: जब धोनी ने अपने फैन से कहा- ‘तेरी नाक की सर्जरी मैं देख लूंगा’

पूरे आईपीएल के दौरान फैंस को वही पुराने धोनी का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला। इस सीजन में उन्होंने उसी तरह गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा जिसके लिए वो जाने जाते हैं। लेकिन दुर्भाग्य रहा की खराब रन रेट के कारण उनकी टीम प्लेऑफ की रेस में पिछड़ गई। इसी बीच एक फैन ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

MS Dhoni: जब धोनी ने अपने फैन से कहा- ‘तेरी नाक की सर्जरी मैं देख लूंगा’

MS Dhoni: कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पॉपुलैरिटी का लेवल अलग ही है। भले ही धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से सन्यास ले लिया हो लेकिन, फैंस का उनके प्रति लगाव और दिवानगी में कोई कमी नहीं आई है। उनकी एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए क्रिकेट प्रेमी कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है। इसका नजारा आईपीएल के 17वें सीजन (17th season of IPL) में भी देखने को मिला। इस सीजन धोनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। पूरे आईपीएल के दौरान फैंस को वही पुराने धोनी का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला। इस सीजन में उन्होंने उसी तरह गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा जिसके लिए वो जाने जाते हैं। लेकिन दुर्भाग्य रहा की खराब रन रेट के कारण उनकी टीम प्लेऑफ की रेस में पिछड़ गई। इसी बीच एक फैन ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

फैन ने बताया 21 सेकेंड धोनी से क्या हुई बात

आईपीएल सीजन 2024 (IPL season 2024) का 59वां मैच गुजरात और चेन्नई (Gujarat and Chennai) के बीच खेला जा रहा था। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) बैटिंग कर रहे थे। इसी बीच एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान के अंदर दाखिल हो गया और पहुंच गया सीधे थाला के पास। धोनी के पास पहुंचकर इस शख्स ने उनके पैर छुए जिसके बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) ने उसे गले लगा लिया। इस दौरान उन दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई जिसका खुलासा उस शख्स ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। इस फैन का नाम जय जानी बताया गया है। जय ने बताया की धोनी को देखते ही अपने होश खो बैठा था उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था और वो सीधे माही के पैर में गिर गया। इस बीच जय ने यह भी बताया की एक बार ऐसा भी लगा की धोनी उससे नही मिलेंगे। फिर उसने सरेंडर कर दिया और दोनो हाथ उठा कर चिल्लाया सर... जय ने बताया इस पर माही भाई बोले अरे मैं तो मस्ती कर रहा हूं यार। मैं तो पागल हो गया और सीधे पैरों में गिर गया और आंसू आने लगे। फिर सीधा हग कर लिया। वो फीलिंग मैं क्या बताऊं।

धोनी ने गार्ड से कहा इसे कुछ नहीं करना

धोनी और उनके फैन के बीच कुल 21 सेकेंड बातचीत हुई। इस दौरान क्या बातें हुई वो भी जय ने अपने इंटरव्यू में बताई। जय ने बताया एमएस ने उससे पूछा तेरी सांस क्यों फूल रही है। जिसके जवाब में जय ने कहा- दौड़ा और कूदा है, नाक की भी दिक्कत है। फिर माही ने कहा कि मैं वो संभाल लूंगा। शख्स ने आगे कहा- मैंने कहा कि मेरी नाक की सर्जरी है, मैं आपसे मिलना चाहता था इसके बाद सर्जरी कराना चाहता था। फिर माही ने कहा कि तेरी सर्जरी का मैं देख लूंगा तू चिंता मत कर। 21 सेकंड मैंने बात की। स्टेडियम में पूरा शोर था, लेकिन हमारी बातें स्पीड से बात हो रही थी। धोनी बोले कि तुझे कुछ नहीं होगा घबरा मत, मैं तुझे कुछ नहीं होने दूंगा। ये सिक्योरिटी के लोग तुझे कुछ नहीं करेंगे तू घबरा मत। जय ने आगे बताया जब एक गार्ड ने उनके गले पर हाथ डालकर पकड़ा तो माही ने कहा कि उसे कुछ नहीं करना, तमीज से पेश आओ। फिर जब दूसरे गार्ड ने कमर से पकड़ा तब भी धोनी ने उसका हाथ हटाया और कहा कि उसे कुछ नहीं करना। इसे कुछ भी नहीं करना यह बात धोनी तीन बार बोले।