MR.& MRS. Mahi: वाराणसी में फिल्म के प्रमोशन में रोमांस करती नजर आई जहान्वी कपूर और राजकुमार राव, फोटोज हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Actor Rajkumar Rao) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। वो अपनी आने वाली 'फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे। जहां दोनों ने गंगा आरती की।

MR.& MRS. Mahi: वाराणसी में फिल्म के प्रमोशन में रोमांस करती नजर आई जहान्वी कपूर और राजकुमार राव, फोटोज हुई वायरल

MR.& MRS. Mahi: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Actor Rajkumar Rao) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। वो अपनी आने वाली 'फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे। जहां दोनों ने गंगा आरती की। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद मांगा।

गॉर्जियस लुक में नजर आई जहान्वी

वायरल फोटो में जाह्नवी कपूर को नीले और सिल्वर रंग की बनारसी साड़ी में देखा जा सकता है। उन्होंने झुमके भी पहने हुए हैं। राजकुमार राव ने पैंट के साथ सफेद शर्ट पहनी। जाह्नवी कपूर फिल्म 'फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही' का प्रचार शुरू करेंगी। वह मंगलवार को दिल्ली पहुंची। रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। फिल्म को लेकर जहान्वी और राजकुमार दोनों के ही फैंस काफी एक्साइटेड है। 

इस दिन होगी रिलीज

वहीं बात करें अगर के वर्कफ्रंट की तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में नजर आई थी। वहीं बात करें अगर राजकुमार राव की तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘श्रीकांत’ रिलीज हुई है। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने अबतक काफी शानदार कलेक्शन भी कर लिया है।

बता दें कि जहान्वी और राजकुमार राव की यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म का दर्शक के साथ साथ सेलेब्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।