Akhilesh Yadav In Badohi: भदोही में अखिलेश यादव ने की जनसभा, पीएम मोदी पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने आज भदोही में जनसभा संबोधित की। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सपा मुखिया ने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ बोल कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।

Akhilesh Yadav In Badohi: भदोही में अखिलेश यादव ने की जनसभा, पीएम मोदी पर कसा तंज

Akhilesh Yadav In Bhadohi: अखिलेश यादव ने आज भदोही में जनसभा संबोधित की। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सपा मुखिया ने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ बोल कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है और 2024 में भगाने का काम करेगी।

पीएम मोदी पर कसा तंज

उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि काशी नहीं या क्योटो है। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता का गुस्सा इतना अधिक है कि प्रधानमंत्री के क्योटो वाली सीट भी हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक सीट भी मिलने वाली नहीं है।

भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है

80 सीट इंडिया गठबंधन जीतने जा रही है। आज का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है और संविधान बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। किसान परेशान है किसान के कीटनाशक दवाई भी महंगी कर दी गई है आम जनता महंगाई का दंश झेल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हमारे युवा छात्र परेशान हैं हर पेपर भाजपा लीक करा कर उन्हें बेरोजगार करने में अपनी भूमिका निभा रही है। लाखों लोगों को रोजगार देने वाली भाजपा के दावे फेल हो गई है बता दें कि अखिलेश यादव 78 लोकसभा क्षेत्र भदोही में आज इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी के समर्थन में आए हैं। जनसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा टीएमसी पश्चिम बंगाल की संसद सुष्मिता देव सहित अन्य नेता मंच पर मौजूद रहकर जन समुदाय को संबोधित किया।

अखिलेश को सुनने लिए हजारों लोग पहुंचे

बता दें कि जिले में 6वें चरण यानि 25 को मतदान होना है। जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेता चुनावी माहौल बनाने के लिए पूरी जान झोंक दी है। आज उसी क्रम में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भदोही पहुंचे। अखिलेश यादव को सुनने के लिए तपती धूप में लोग बैठे रहे ।अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने के लिए लगभग 3:45 बजे पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर पुलिस फोर्स मौजूद रही।