Lucknow News: लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर जारी, अब डंपर की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

ताजा मामला लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र का है। यहां आउटर रिंग रोड पर अनूप खेड़ा अंडर पास पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। घटना में दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

Lucknow News: लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर जारी, अब डंपर की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे है। ताजा मामला लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र का है। यहां आउटर रिंग रोड पर अनूप खेड़ा अंडर पास पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। घटना में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 

पुलिस ने दोनों महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल

घटना  बिजनौर थाना क्षेत्र में आउटर रिंग रोड पर अनूप खेड़ा अंडर पास की है। यहां तेज रफ्तार एक कंटेनर ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।

महाकाल से दर्शन कर लौटी थीं दोनों महिलाएं

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिलाएं लखनऊ की ही निवासी थी। इंदिरानगर निवासी सुषमा वर्मा अपनी ननद विनीता वर्मा के साथ उज्जैन के महाकाल से दर्शन कर वापस प्राइवेट बस से अनूप खेड़ा अंडर पास पर उतरी थी। वह पैदल कुछ दूर आगे बढ़ी थी कि इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को एम्बुलेंस की मदद से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक महिलाओं के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, मृतक सुषमा वर्मा पत्नी अवधेश वर्मा सर्वोदय नगर में रहती था जबकि उनकी ननद विनीता पत्नी प्रमोद मीना मार्केट, भूतनाथ इंदिरानगर की रहने वाली थी।

इंस्पेक्टर बिजनौर ने बताया कि आउटर रिंग रोड पर अनूप खेड़ा अंडर पास पर तेज रफ्तार एक कंटेनर ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई। कंटेनर चालक यज्ञ पाल को हिरासत में लेकर कंटेनर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।