CM Yogi: सीएम योगी ने अकबर नगर में लगाया पीपल-बरगद का पौधा, कहा- ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए लगाना होगा पेड़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार 20 जुलाई को लखनऊ के अकबरनगर में पौधे लगाए। उन्होंने राजधानी में 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024' की शुरुआत की।

CM Yogi: सीएम योगी ने अकबर नगर में लगाया पीपल-बरगद का पौधा, कहा- ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए लगाना होगा पेड़

CM Yogi:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार 20 जुलाई को लखनऊ (Lucknow) के अकबरनगर (Akbarnagar) में पौधे लगाए। उन्होंने राजधानी में 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024' ('Plant trees, save trees public campaign-2024') की शुरुआत की। सीएम योगी (CM Yogi) ने पीपल और बरगद का पौधा लगाया। इस दौरान सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने की लोगों से अपील की। इसके बाद सीएम योगी ने प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन (carbon emission) कम करने के लिए पेड़ लगाने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। वहीं, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

अकबरनगर में 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024' के कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ के आसपास के क्षेत्र को स्टेट कैपिटल (State Capital) के रूप में विकसित किया जायगा। इसके भौतिक रूप को विकसित करने के साथ ही प्रकृति का भी हमें ख्याल रखना होगा। जिससे लोगों को लंबे समय तक इसका फायदा मिल सकेगा।

प्रदेश में मातृ शक्ति के नाम पर 3 करोड़ पौधे रोपे जा रहे- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि, प्रदेश के हर परिवार को पेड़ लगाने का गौरव मिलने जा रहा है। यूपी की आबादी यदि 25 करोड़ है, इसमें से आधी आबादी को देखें तो, मातृ शक्ति (Ek Ped Maan Ke Naam Abhiyaan) के नाम पर तीन करोड़ पेड़ लगाए जा रहे हैं।

तापमान 47 से 50 डिग्री दर्ज किया गया- योगी

सीएम योगी ने पौधारोपण (Ek Ped Maan Ke Naam) करने के बाद कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में बाढ़ नहीं आती थी लेकिन, अब आ रही है। यह ग्लोबल वार्मिंग (Global warming) की वजह से हो रहा है। इस मई और जून का महीना सबको याद रहेगा। इस बार तापमान 47 से 50 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले समय में इतना तापमान जल संकट और सूखे का संकट भी पैदा करेगा। ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण करना होगा। आज प्रदेश भर में 36.50 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे।

2017 से अबतक 168 करोड़ पेड़ लगाए गए- सीएम योगी

सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि प्रदेश में 2017 से अबतक 168 करोड़ वृक्षारोपण किया गया है। जिसमें से 75 से 80 फीसदी पेड़ सुरक्षित हैं। कार्बन उत्सर्जन से बचाव के लिए जिन किसानों ने काम किया है। उन्हें कार्बन क्रेडिट (carbon credit) के रूप में सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को 200 करोड़ का कार्बन क्रेडिट भी मिला। सीएम योगी ने कहा कि यह 200 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में जाएंगे। लखनऊ सबसे बड़ा महानगर और प्रदेश की राजधानी भी है। हमने कल ही स्टेट कैपिटल रीजन का प्रस्ताव पास किया है। 2017 से पहले सड़कों पर लगने वाली लाइटे हैलोजन थी, जो अब एलईडी है। हमने 16 लाख स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदल दिया है। हमारी सरकार ने पर्यावरण और बिजली दोनों को बचाया है।

मनुष्य ने खड़ा किया ग्लोबल वार्मिंग का संकट - योगी

सीएम योगी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ पीएम मोदी (PM Modi) के आह्वान से प्रेरित होकर हम यूपी में महाभियान चला रहे है। आज ग्लोबल वार्मिंग (Global warming) से सभी परेशान हैं। इस संकट को मनुष्य ने खुद खड़ा किया है और इस संकट से निपटने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की है। योगी ने कहा कि एक ही दिन में प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी मां के नाम पेड़ लगाने जा रही है। अब तक 12 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं। हमें पेड़ लगाना और बचाना भी है।

वन मंत्री ने वन विभाग को बधाई दी बधाई

वहीं, यूपी के वनमंत्री अरुण कुमार सक्सेना (Forest Minister Arun Kumar Saxena) ने भी लोगों से एक पेड़ लगाने की अपील की है। उन्होंने अकबरनगर (Akbarnagar) की भूमि को पौधरोपण के लिए तैयार करने पर वन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लखनऊ का अकबर नगर सौमित्र वन के रूप में नई पहचान बनाएगा। 

अकबर नगर में रोपे जाएंगे 32 प्रजाति के पौधे

बता दें कि यूपी में आज 20 जुलाई को 36.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का नेतृत्व हर जिले में प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि कर रहें हैं। इस अभियान की शुरुआत 1 जुलाई को हुई थी, जो 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। लखनऊ में कुकरैल नदी (Kukrail River) के किनारे बसे अकबर नगर में अवैध कब्जे हटाने के बाद 25 एकड़ भूमि पर वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यहां पर शीशम, बेल, जामुन, अर्जुन, आम, इमली, आंवला, कटहल, अमरूद समेत 32 प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। इसमें छह हजार बड़े पौधे और 4 हजार छोटी प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे। इसके साथ ही हर्ब प्रजाति में करौंदा, नींबू और चांदनी के पौधे भी लगाए जा रहे।