List of Congress Lok Sabha Candidates : कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी की, वाराणसी से अजय राय को और दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दिया

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें यूपी के 9 नाम सहित 12 राज्यों के 45 नाम हैं।

List of Congress Lok Sabha Candidates : कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी की, वाराणसी से अजय राय को और दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दिया

List of Congress Lok Sabha Candidates : कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें यूपी के 9 नाम सहित 12 राज्यों के 45 नाम हैं। उत्तर प्रदेश से 9, मध्यप्रदेश से 12, तमिलनाडु से 7, महराष्ट्र के 4, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से 2-2, मणिपुर से 2, मिजोरम से एक छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार और असम से एक-एक उम्मीदवार का ऐलान किया।

वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय 

यूपी में प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से अजय राय उनको टक्कर देने के लिए मैदान में उतरे हैं, वहीं देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली को टिकट दिया है।

कांग्रेस 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

अब तक कांग्रेस 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दिया गया।

यूपी की 80 में से 17 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

I.N.D.I गठबंधन के समझौता हुआ है। जिसके तहत यूपी की 80 में से 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस इससे पहले तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें  82 प्रत्याशियों के नाम हैं।  पहली बार कांग्रेस ने यूपी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।