Laxmi mantra : माता लक्ष्मी को करना है प्रसत्र तो करे इन मंत्रों का जाप

माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। हर कोई उन्हे प्रसत्र करना चाहता है। लेकिन उन्हे प्रसत्र करने के लिए कुछ खास मंत्रों का उच्चारण करना लाभदायक होता है।

Laxmi mantra : माता लक्ष्मी को करना है प्रसत्र तो करे इन मंत्रों का जाप

Laxmi mantra: माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। माता लक्ष्मी धन, संपदा, वैभव और संपन्नता प्रदान करती हैं। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि कुछ मंत्रों के जाप से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। कहते है कि माता लक्ष्मी जी अगर प्रसन्न हों तो व्यक्ति को कभी भी धन संबधी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। तो आज हम आपको बताएंगे कि मां लक्ष्मी के किन मंत्रों के जाप से मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का मंत्र

ऊँ धनप्रदायै नमो नमः । ऊँ विश्वजन्नयै नमो नमः ।।

ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः । ऊँ विष्णुप्रियायै नमो नमः ।।

श्री लक्ष्मी महामंत्र

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

मां लक्ष्मी का यह महामंत्र धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति कराता है।  शुक्रवार के दिन इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। इस मंत्र के जाप के समय तिल के तेल का दिया जलाना विशेष लाभकारी माना जाता है।

धन की समस्या के लिए मंत्र

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता हैं। अगर आप किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं या फिर किसी तरह के कर्ज में फंसे हैं तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप जरूर करें।

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

मां लक्ष्मी का बीजमंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

यह मां लक्ष्मी का बीज मंत्र है। मां का आशीर्वाद पाने के लिए इस बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए।