Khushboo Patani: कौन है खुशबू पाटनी जिन्होंने पिता से इंस्पॉयर होकर चुना आर्मी का रास्ता

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी को भला कौन नहीं जानता लेकिन क्या आप उनकी बहन खुशबू पाटनी को जानते हैं जो खूबसूरती के मामले में दिशा से बिल्कुल भी कम नहीं है।तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन है खुशबू पाटनी और उन्होंने किनसे इंसपार्यर्ड होकर आर्मी में जाने का फैसला किया। 

Khushboo Patani: कौन है खुशबू पाटनी जिन्होंने पिता से इंस्पॉयर होकर चुना आर्मी का रास्ता

Khushboo Patani: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी (disha patani) को भला कौन नहीं जानता लेकिन क्या आप उनकी बहन खुशबू पाटनी को जानते हैं जो खूबसूरती के मामले में दिशा से बिल्कुल भी कम नहीं है। लेकिन वो कोई फिल्म एक्ट्रेस नहीं बल्कि आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर काम कर चुकी हैं उनकी बहन दिशा पाटनी ने भले ही अपने करियर के लिए ग्लैमर वर्ल्ड को चुना हो लेकिन खुशबू पाटनी ने देश की सेवा को अपना करियर बनाया। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन है खुशबू पाटनी (disha patani sister)और उन्होंने किनसे इंसपार्यर्ड होकर आर्मी में जाने का फैसला किया। 

कौन हैं दिशा पाटनी?

साल 1991 में पैदा हुई खुशबू पाटनी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली है...पिता जगदीश सिंह पाटनी डीएसपी हैं और मां पदमा पाटनी एक हाउस वाइफ...पिता के पुलिस विभाग में होने की वजह से घर का माहौल काफी स्ट्रिक्ट था। दिशा जहां शुरू से ही एक्टिंग में जाना चाहती थी तो वहीं खुशबू उनसे काफी अलग हैं। उन्होंने देश की सेवा करने का फैसला किया। खूशबू पाटनी एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं।वहीं खुशबू का एक छोटा भाई भी है जो अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।

आर्मी में लेफ्टिनेंट रह चुकी हैं खुशबू 

खुशबू पाटनी ने अपनी स्कूली पढ़ाई बरेली के बीबीएल पब्लिक स्कूल से पूरी की और फिर डीआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की...पढ़ाई के बाद उन्होंने देश की सेवा करने का फैसला किया और आर्मी में लेफ्टीनेंट के तौर पर काम करने लगीं।खुशबू देश की सेवा करने को अपना कर्तव्य समझती हैं। 

पिता से मिली सेना में जाने की प्रेरणा 

खुशबू के पिता पुलिस में हैं। पुलिसिया माहौल में पली बढ़ी खुशबू अपने पिता के काम को देखकरकाफी प्रेरित होती थीं और वो देश की सेवा करना चाहती थीं।

दिशा पाटनी के लिए वंडर वुमन हैं खुशबू

दिशा भी अपनी बहन को आइडल मानती हैं वो अक्सर खुशबू की फ़ोटोज़ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने खुशबू की आर्मी ट्रेनिंग के दिनों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। दिशा ने लिखा था कि उन्हें अपनी ‘वंडर वुमन’ पर गर्व है वाक़ई, दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी की जोड़ी वंडर सिस्टर्स की जोड़ी है...क्योंकि, एक बॉलीवुड में बड़ा नाम बन चुकी है तो दूसरी देश सेवा कर परिवार का नाम रौशन कर रही है।

फिटनेस इंफ्लुएंसर भी हैं खुशबू

दिशा पाटनी अक्सर अपनी बहन खुशबू पाटनी की इंडियन आर्मी में ट्रेनिंग के दिनों की तस्वीरें शेयर करती थीं...खुशबू और दिशा फिटनेस को लेकर सीरियस  हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट रूटीन शेयर करती हैं। इंडियन आर्मी में सर्विस देने के बाद खुशबू अब एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर के रूप में काम कर रही हैं...