Kajal Side Effect: रोजाना लगाते है काजल तो हो जाएं सावधान, जा सकती है आंखों की रोशनी

आंखों को सुंदर दिखाने के लिए लोग तरह तरह की चीजों का इस्तेमाल करते। काजल लगाते है, लाइनर लगाते है। जिससे हमारी आंखे काफी सुंदर दिखती है। अपनी आंखों की सुंदरता को और निखारने के लिए काफी समय से काजल का इस्तेमाल होता आया है। इससे आंखों की खूबसूरती तो बढ़ती है, लेकिन कई बार इसकी वजह से कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।

Kajal Side Effect: रोजाना लगाते है काजल तो हो जाएं सावधान, जा सकती है आंखों की रोशनी

Kajal Side Effect: आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसे सुंदर दिखाने के लिए लोग तरह तरह की चीजों का इस्तेमाल करते। काजल लगाते है, लाइनर लगाते है। जिससे हमारी आंखे काफी सुंदर दिखती है। अपनी आंखों की सुंदरता को और निखारने के लिए काफी समय से काजल का इस्तेमाल होता आया है। इससे आंखों की खूबसूरती तो बढ़ती है, लेकिन कई बार इसकी वजह से कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।

अगर आप भी पूरा दिन काजल लगाकर रखती हैं, तो आपको यह जानना बहुत जरुरी है कि आप इन बातों को जानें। कई बार काजल की क्वालिटी खराब होने की वजह से आंखों से जुड़ी कुछ दिक्कते होने लगती है। जिससे आंखों की नमी कम हो जाती है और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 

काजल लगाते समय इन बातो का रखें ख्याल

कई बार काजल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को ड्राई बनाते हैं। इस वजह से आंखों में चुभन या दर्द भी होने लगता है। ऐसे में बार-बार आंखों को बंद करने की इच्छा होती है ताकि आंखों की ड्राईनेस से कुछ आराम मिल सके।

अगर आप रोजाना काजल लगाए रखते है तो कई बार इससे एलर्जी की समस्या भी पैदा होने लगती हैं। इसकी वजह से आंखों में खुजली, सूजन, जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

हमेशा काजल लगाने से कई बार आंखो के आस-पास काला धब्बे बन जाते है जिससे आंखों के किनारे डार्क सर्कल्स होने लगते है। इसके पीछे का कारण यह है कि अगर काजल समज प्रूफ न होने की वजह से होता है। 

कई बार हम मार्केट से लाया हुआ जो काजल लाते है उसकी एक्पायरी डेट चेक नही करते है, अगर हम बीना जाने उसका इस्तेमाल करते है तो इससे आंखों की रोशनी जा सकती है। ऐसे में काजल लगाते समय उसकी एक्सपायरी डेट भी जरुर चेक करें।