Home Tips: बिना AC,Cooler के ठंड़ा रहेगा घर, बस करें ये छोटा सा काम!

गर्मी का मौसम है और इस बार पिछले कई सालों की तुलना में गर्मी ज्यादा पड़ भी रही है। घर के अंदर एसी और कूलर दिनभर चल रहे हैं फिर भी हाल-बेहाल है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ होम रेमेडीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके जरिए आप अपने घर को इस तपिश भरे मौसम में भी ठंडा रख सकते है।

Home Tips: बिना AC,Cooler के ठंड़ा रहेगा घर, बस करें ये छोटा सा काम!

Home Tips: चिलचिलाती धूप और गर्मी से हाल बेहाल हो रखा है। बाहर जाएं या घर में रहें समझ ही नहीं आ रहा। क्योंकि घर के अंदर भी गर्मी है और बाहर जाएं तो हीटवेव और हीटस्ट्रोक का खतरा बना ही रहता है। ऐसे में हम में से ज्यादातर लोग घर के बाहर निकल ही नहीं रहे। लेकिन घर के अंदर भी हाल कोई बहुत अच्छा नहीं है। जिन लोगों के घर दो फ्लोर के हैं वो तो गर्मी के चलते ऊपर के कमरों में जा भी नहीं रहे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ होम रेमेडीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके जरिए आप अपने घर को इस तपिश भरे मौसम में भी ठंडा रख सकते हैं। 

सिंपल टेकनीक्स से करें घर का ठंडा 

गर्मी का मौसम है और इस बार पिछले कई सालों की तुलना में गर्मी ज्यादा पड़ भी रही है। घर के अंदर एसी और कूलर दिनभर चल रहे हैं फिर भी हाल-बेहाल है। लेकिन अब इस गर्मी में हर कोई एयर कंडीशनर या कूलर  तो चला नहीं सकता। कुछ लोग अपने घर से दूर रह रहे होते हैं। उनके लिए एसी या कूलर हमेशा अफोर्ड करना कभी-कभी पॉसिबल नहीं हो पाता।   इसलिए, घर को या फिर अपने रूम  को ठंडा रखने के लिए कुछ सिंपल टेकनीक्स हैं। जिनके जरिए आप पैसे भी बचा सकते हैं और पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छा रहेगा। हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीके बताएंगे जिनसे आप अपने घर को या रूम को नेचुरली ठंडा रख सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको कुछ नैचुरल स्टेप्स भी फॉलो करने पड़ेंगे। जब हम पेड़ों को कम काटते हैं और कम एयर कंडीशनर या कूलर चलाते हैं, तो हवा में गंदगी कम होती है और गर्मी भी कम बढ़ती है। इस तरह से हम गर्मियों में भी अपने घर को ठंडा रख सकते हैं। 

पर्दे

सबसे पहले तो गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए आप खिड़कियों पर गहरे रंग के पर्दे या छाया देने वाली चीजें लगा सकते हैं। ये पर्दे या छाया देने वाली चीजें सूरज की तेज रोशनी को रोकने काम करेंगी हैं। इससे घर के अंदर धूप कम आएगी। और घर ठंडा रहता है। 

पौधे

इसके अलावा सबसे बड़ी बात अगर आप अपने घर में पौधे लगाते हैं, तो इससे कई फायदे होते हैं। पौधे हवा को साफ करते हैं और हवा में नमी बढ़ाते हैं। नमी वाली हवा ठंडी होती है, जिससे आपका घर ठंडा रहता है। इसलिए, घर में पौधे लगाना एक अच्छा ऑप्शन है। ये न केवल आपके घर को सुंदर बनाता है, बल्कि गर्मी में भी ठंडक देता है। 

खिड़की को खोलकर रखें

जब शाम या रात को हवा ठंडी हो, तो अपनी खिड़कियां खोल दें। इससे ठंडी हवा घर के अंदर आएगी और घर को ठंडा रखेगी। ये बहुत ही आसान तरीका है जो आपके घर को गर्मी से बचाता है और आपको ठंडक देने का काम करता है।  

कमरे के व्यवस्थित ढंग से रखें

दूसरी चीज़ ये कि इस बात का हमेशा ध्यान रखिए कि अपने रूम को या घर के कमरों को व्यवस्थित ढंग से रखिए अगर कमरा अव्यवस्थित रहता है, तो उसमें गर्मी ज्यादा लगती है। आपके कमरे भी गैर जरूरी सामान, फर्नीचर, किताबें, मैगजीन इधर-उधर बिखरी पड़ी रहती हैं तो उन्हें हटा दें। साथ ही कमरों की खिड़कियां खोल दें और अपने सभी सिंथेटिक पर्दों और मोटे ऊनी कालीनों को हटा दें।

कमरे को थोड़ा ओपन  रखें ताकि वेंटलेशन बना रहे। तो ये कुछ एक जरूरी टिप्स और आईडीयाज़ थे जिनके जरिए आप अपने घर या रूम को गर्मी में लंबे समय के लिए ठंडा रख सकते हैं।