Drink water even in winter: सर्दियों में भी रोज पिये पानी, वरना हो सकती हैं कई बीमारियां

सर्दियों में कम पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां होने का रिस्क रहता है।

Drink water even in winter: सर्दियों में भी रोज पिये पानी, वरना हो सकती हैं कई बीमारियां

Drink water even in winter: आज आपके मतलब की खबर में बात करेंगे.. सर्दियों में कम पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में। साथ ही ये भी जानेंगे कि सर्दियों में दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए।

गर्मियों में तापमान ज्यादा होता है, इस वजह से पसीना आता है और प्यास भी लगती है तो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं। लेकिन बात अगर सर्दियों की करें तो इस मौसम में तापमान कम होता है, वातावरण में नमी होती है। जिस वजह से लोग कम पानी पीते हैं। जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डिहाइड्रेशन होने का संभावना भी बढ़ जाती है। 

पानी की कमी से सर्दियों में भी हो सकता है डिहाइड्रेशन

अब आप सोच रहे होंगे कि डिहाइड्रेशन (dehydration) तो गर्मियों में होता है। मौसम चाहे कोई भी हो, शरीर में जब भी पानी की कमी होगी, तो डिहाइड्रेशन होने लगता है। पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है और अंदर की गंदगी बाहर निकलती है। अगर शरीर को उचित मात्रा में पानी नहीं मिलता तो कई गंभीर बीमारियां होने की संभावना रहती है। इस दौरान कम पानी पीने से दिमागी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

पानी सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी 

हमारे शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी है और हर दिन शरीर से 2.5 लीटर पानी बाहर निकलता है। शरीर में 10 प्रतिशत पानी की कमी होने पर प्यास लगती है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी पीना सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है। कब, कितना और कैसे पानी पिएं इसकी जानकारी होना भी जरूरी है।

पानी की कमी से पनपती हैं कईं बीमारियां

सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी पीना आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। वैसे तो हर किसी को करीब 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। सर्दियों में कम पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां होने का रिस्क रहता है। पानी की कमी से टॉक्सिन शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इससे भी शरीर के अंदर कई बीमारियां पनपने लगती हैं। जैसे... सिरदर्द होना, याददाश्त कमजोर होना, ब्रेन सट्रोक, Heart रिलेटेड प्रॉब्लम्स, जोड़ो में दर्द और ऐठन, स्किन से रिलेटेड दिक्कतें, शरीर में ब्लड औऱ Oxygen की कमी और यूरिन Infection जैसी दिक्कतें हो सकती है। 

24 घंटे में 3-4 लीटर पानी पीना जरूरी

ठंड में शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी तो पीना ही चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक सर्दियों में गुनगुना पानी पीने से आप अंदर से गर्म रहेंगे और आपकी कई सारी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही सर्दियों में गुनगुना पानी पीने से कई फायदे भी होते हैं जैसे- गुनगुने पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, सीने में कफ, खांसी, जुकाम और इंनफेक्शन से बचाता है, Joint पेन से काफी हद तक छुटकारा मिल जाता है, कब्ज और एसिडिटी दूर होगी, Digestion System Active रहेगा, शरीर का वेट मेंटेन रहता है, ब्लड Circulation सही रहता है, Body Temperature मेंटेन रहता है, सेंट्रल नर्वस सिस्टम की Functioning अच्छी होती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी बर्न होती है।

अगर आप पानी कम पीते हैं तो इन टिप्स का प्रयोग करें

सर्दियों में प्यास नहीं लगती है। जिससे घंटों-घंटों तक काम में बिजी रहने पर पानी पीना याद ही नहीं रहता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आपके लिए कुछ टिप्स हैं। जैसे-

पानी पीने के लिए एक रूटीन बनाएं। इसके लिए मोबाइल एप पर वॉटर अलॉर्म सेट कर सकते हैं। जो रिमाइंडर देकर एक समय अंतराल में पानी पीने की याद दिलाता रहेगा। 

अपनी मनपसंद पानी की बोतल खरीदें। इसे आप जहां भी जाए, वहां साथ लेकर जाएं। बार-बार बोतल को देखकर आपको पानी पीने की याद आएगी।

स्ट्रॉ वाली बोतल से पानी पीना अच्छा लगता है। जिससे आप जितनी बार पानी पिएंगे, बार-बार पानी पीने का मन करेगा।
पानी कभी भी खड़े होकर नही पीना चाहिए। पानी हमेशा बैठकर और घूंट-घूंट कर ही पिएं।