Use Of Holika Dahan Rakh: होलिका दहन की राख से करें ये अचूक उपाय, जीवन में नही आयेगी कोई कठिनाई

अगर आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो होली के दिन सुबह होलिका दहन की राख ले आए और उसे पूरे घर में छिड़क दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर के वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही गृह क्लेश दूर होते हैं।

Use Of Holika Dahan Rakh: होलिका दहन की राख से करें ये अचूक उपाय, जीवन में नही आयेगी कोई कठिनाई

Use Of Holika Dahan Rakh: होली रंगो का त्योहार है। और ये सनातन धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन सब लोग एक दूसरे को रंग लगाते है और उन्हें गले मिलकर बधाई देते है।रंगों वाली होली खेलने के एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इस दिन होलिका जलाई जाती है। जिसके बाद वहां से राख लाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि उस राख का किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की राख के उपायों के बारे में बताया गया है।  मान्यता है कि होलिका दहन की राख के उपायों को करने से इंसान के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

होलिका की राख का इस तरह करें प्रयोग

अगर आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो होली के दिन सुबह होलिका दहन की राख ले आए और उसे पूरे घर में छिड़क दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर के वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही गृह क्लेश दूर होते हैं।

यदि आपके घर में कोई लंबे समय से किसी से किसी बीमारी का सामना कर रहा है, तो ऐसे में होलिका दहन में एक पान में एक बताशा और दो लौंग रखकर अर्पित कर दें। इसके पश्चात राख को घर ले आए और उसे रोगी के शरीर में लगा दें। मान्यता है कि ऐसा करने से रोगी को बीमारी से मुक्ति मिलती है।

इसके अलावा आप होलिका दहन की राख को किसी लाल कपड़े में तांबे के सात छेद वाले सिक्के के साथ बांधकर उसे तिजोरी में रख दें। माना जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन में में वृद्धि होती है।

होली के दिन इन उपायों को करने से मिलता है लाभ

होलिका दहन की पूजा जरूर करें।

पूजन के बाद नारियल, पान, सुपारी जलती हुई होली में भेंट करें।

होलिका अग्नि की 11 बार परिक्रमा करें। अपनी मनोकामना की प्रार्थना करें।

होलिका की राख को स्फटिक का श्री यंत्र और चांदी के सिक्के के साथ लाल कपड़े में बांध लें

इसे तिजोरी में रख दें।

होलिका के दिन परिवार के सभी सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर सिर तक कच्चा सूत नाप लें

इस सूत को होलिका अग्नि में डाल दें।

होलिका की भभूत को घर लाएं।

पुरुष इस भभूत को माथे पर और महिला गले पर लगाएं।

स्वास्थ्य उत्तर रहेगा, घर में खुशहाली बनी रहेगी।

होली की सुबह अपने ईष्ट देव को गुलाल अर्पित करें।

ग्रह दोष और वास्तु दोष से मुक्ति मिलेगी।

घर में सुखों का वास होगा धन की वर्षा होगी।

होलिका दहन के दिन 8 नींबू अपने उपर से 21 बार उतारें।

इस क्रिया को एंटी क्लॉक करें।

इस नींबू को होलिका अग्नि में अर्पित कर दें।

होलिका अग्नि की आठ बार परिक्रमा करें।

मन में अपनी कामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

हर क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।

घर या प्रतिष्ठान से एक कील ले कर होलिका दहन वाली जगह पर मिट्टी में दबा दें।

अगले दिन उस कील को प्रवेश द्वार के मिट्टी में दबा दें।