Maa Durga mantra: नवरात्रि में करें दुर्गा मां के इन मंत्रों का जाप, दूर हो जायेंगे जीवन के सारे कष्ट

Maa Durga mantra: नवरात्रि के पावन पर्व पर माता दुर्गा के इन मंत्रों के उच्चारण मात्र से ही पूरी हो जायेंगी हर मनोकामना।

Maa Durga mantra: नवरात्रि में  करें दुर्गा मां के इन मंत्रों का जाप, दूर हो जायेंगे जीवन के सारे कष्ट

Maa Durga mantra: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का त्योहार नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गयी हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस वर्ष नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर से  शुरू होकर 24 अक्टूबर तक रहेगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा स्वयं भक्तों के लिए धरती पर पधारती हैं और उनके सभी कष्ट दूर कर देती हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि में जो भी भक्त साफ और पवित्र मन से मां दुर्गा की अराधना करता है, उसके जीवन और परिवार में सुख-शांति, धन और माता लक्ष्मी का वास होता है।

नवरात्रि के मौके पर कुछ मंत्रों के जाप की विशेषता बताई गई है। कहा जाता है कि इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। मान्यता है कि सिर्फ नवरात्रि ही नहीं, बल्कि इन मंत्रों का जाप नियमित रूप से भी किया जा सकता है। इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आने वाले सभी दोष और बाधाएं दूर हो जाती हैं।

इन मंत्रों का करें जाप

1. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

2. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
  शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।। 

3. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

4.पिण्डज प्रवरा चण्डकोपास्त्रुता।
प्रसीदम तनुते महिं चंद्रघण्टातिरुता।।
पिंडज प्रवररुधा चन्दकपास्कर्युत । प्रसिदं तनुते महयम चंद्रघंतेति विश्रुत।

5. नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ का जाप अधिक से अधिक अवश्‍य करें। 
नवरात्रि के शुभ दिनों में इन मंत्रों का उच्चारण करने माता दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी।