Eye Infection due to Kajal: काजल के रोजाना इस्तेमाल से जा सकती है आंखों की रौशनी, ऐसे रखें ख्याल

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर महिलाएं आई मेकअप करती हैं। इसमें काजल सबसे खास होता है। काजल लगाने से आंखें बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इससे आंखें बड़ी, एक्सप्रेसिव और ब्राइट दिखती हैं। काजल सिर्फ आंखों में ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इसे बुरी नजर से बचाने के लिए भी लोग काजल का टीका लगाते हैं। खासकर बच्चों को अधिक काजल का टीका लगाया जाता है। मार्केट में कई कंपनी के काजल मिलते हैं। कुछ काजल की क्वालिटी अच्छी नहीं होती। इसे लगाने से आंखों में जलन, खुजली हो सकती है। तो ऐसे में आज हम आपको बतायेंगेंकी रोज काजल लगाना आंखों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। 

Eye Infection due to Kajal: काजल के रोजाना इस्तेमाल से जा सकती है आंखों की रौशनी, ऐसे रखें ख्याल

Eye Infection due to Kajal: आजकल के इस मॉडर्न लाइफस्टाइल में हर लड़की को सुंदर दिखना अच्छा लगता है। वैसे तो नैचुरली भी सुंदर दिखा जा सकता है। लेकिन मेकअप के यूज से हर लड़की अपने आप में कॉन्फिडेंट महसूस करती है। वहीं बाजार में तमाम तरीके के मेकअप प्रॉडक्ट्स आते हैं। जो लोगों को यूज करने के लिए अट्रैक्ट करते हैं और जिन्हें यूज करने के बाद आप फेक नैचुरली भी आसानी से लग सकते हो। लाइक नो मेकअप बट मेकअप लुक।

आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है काजल

वहीं, आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर महिलाएं आई मेकअप करती हैं। इसमें काजल सबसे खास होता है। काजल लगाने से आंखें बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इससे आंखें बड़ी, एक्सप्रेसिव और ब्राइट दिखती हैं। काजल सिर्फ आंखों में ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इसे बुरी नजर से बचाने के लिए भी लोग काजल का टीका लगाते हैं। खासकर बच्चों को अधिक काजल का टीका लगाया जाता है। मार्केट में कई कंपनी के काजल मिलते हैं। कुछ काजल की क्वालिटी अच्छी नहीं होती। इसे लगाने से आंखों में जलन, खुजली हो सकती है। तो ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे की रोज काजल लगाना आंखों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। 

आंखों में ड्राईनेस होना 

कई बार काजल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को ड्राई बनाते हैं। इस वजह से आंखों में चुभन या दर्द भी होता है। रोजाना ऐसा महसूस करना आँखों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आंखों को आराम देने के लिए बार-बार आंखों को बंद करने का मन करता है। जिससे आंखों की ड्राईनेस से कुछ राहत मिल सके। 

डार्क सर्कल्स होना

रोज आंखों में काजल के इस्तेमाल से, आंखों के आस-पास काले दाग और धब्बे नजर आने लगते हैं। साथ ही काजल के ज्यादा इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स (dark circles) भी होने लगते हैं। ऐसा तब होता है जब काजल स्मज प्रूफ (kajal smudge proof) न होऔर फिर वह आंखों के आस-पास फैल कर डार्क सर्कल्स बनाने लगता है। जो चेहरे की सुंदरता को खराब कर देता है। 

आंखों में इन्फेक्शन होना

कई बार हम काजल अपने दोस्त से मांग कर लगा लेते हैं या किसी चलते-फिरते ब्रांड का सस्ता काजल लगा लेते हैं। एक दूसरे के इस्तेमाल किए हुए काजल से आँखों में फंगल और बैक्टिरियल इन्फेक्शन (Fungal and bacterial infections in eyes) का खतरा बढ़ता है। जो आंखों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। 

आंखों से पानी आने की समस्या

कई बार लोकल या सस्ता काजल लगाने से या फिर हमेशा काजल लगे रहने से भी आंखों में ड्राईनेस (dryness in eyes) होने लगती है। जिसके कारण बार-बार आंखों से पानी आने लगता है। साथ ही आंखों में जलन और रौशनी जाने (Eye irritation and blurred vision) जैसी गंभीर सम्सयाओं का खतरा भी हो सकता है। 

आंखों को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे रखें ख्याल

अगर आपको अपनी आंखों को सुरक्षित रखना है, तो आपको काजल आवश्यकता के अनुसार ही लगाना चाहिए।  साथ ही, आपको काजल को अपनी आंखों पर केवल जरूरी हिस्सों में ही लगाना चाहिए, जैसे कि आंखों की निचली पलकों पर। सोने से पहले काजल को जरूर हटा दें, जिससे आपकी आंखों को आराम मिल सके।