Chief Secretary of UP : दुर्गा शंकर को चौथी बार नहीं मिला सेवा विस्तार, मनोज सिंह होंगे नए चीफ सेक्रेटरी

998 बैच के IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि दुर्गा शंकर मिश्रा को एक बार और सेवा विस्तार मिल सकता है। कयास के उलट मनोज कुमार सिंह (IAS Manoj Kumar Singh) प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए।

Chief Secretary of UP : दुर्गा शंकर को चौथी बार नहीं मिला सेवा विस्तार, मनोज सिंह होंगे नए चीफ सेक्रेटरी

Chief Secretary of UP : 1998 बैच के IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि दुर्गा शंकर मिश्रा को एक बार और सेवा विस्तार मिल सकता है। कयास के उलट मनोज कुमार सिंह (IAS Manoj Kumar Singh) प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव के साथ IIDC (Infrastructure & Industrial Development Department) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। बता दें कि मनोज कुमार सिंह सीएम (Chief Secretary of UP) योगी (CM Yogi) के बेहद भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं। मनोज सिंह दोपहर में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर सकते हैं। मनोज सिंह का कार्यकाल जुलाई 2025 में खत्म होगा।

सीएम योगी के हैं खास

दुर्गा शंकर (IAS Durga Shankar Mishra) को सेवा विस्तार न मिलने की स्थिति में यूपी कॉडर के 1987, 1988 और 1989 बैच के कई अफसरों की दावेदारी बढ़ गई थी  इसमें सबसे पहला नाम कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह का ही था। 59 साल के मनोज सिंह बिहार के रहने वाले हैं। 1988 बैच के IAS अफसर हैं। वह सीएम योगी के सबसे विश्वसनीय अफसर माने जाते हैं। अभी उनके पास पंचायती राज विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण सहित 6 से ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी है।

6 से ज्यादा विभागों की है जिम्मेदारी

बतादें कि दुर्गा शंकर मिश्र (Chief Secretary of UP) का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। दुर्गा शंकर मिश्र को दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त से ठीक पहले सेवा विस्तार देते हुए यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया था। इसके बाद उन्हें दोबारा से 2022 में एक साल का सेवा विस्तार मिला। दिसंबर 2023 में कार्यकाल खत्म होने से पहले लोकसभा को देखते हुए हुए उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उम्मीद लगाई जा रही थी कि उन्हें एक बार फिर से सेवा विस्तार दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और शासन ने IAS मनोज कुमार को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दे दी गई।