Asian games 2023: हॉकी में भारत ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड, 13वें दिन भारत ने 9 पदक किये अपने नाम

आज एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने कमाल कर दिया। फाइनल मैच में जापान को 5-1 से रौंदते हुए एशियन गेम्स में अपना चौथा गोल्ड मेडल जीता। बीते 12 दिनों में भारत ने काफी शानदार प्रदर्शन किया।

Asian games 2023:  हॉकी में भारत ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड, 13वें दिन भारत ने 9 पदक किये अपने नाम

Asian games 2023: आज एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने कमाल कर दिया। फाइनल मैच में जापान को 5-1 से रौंदते हुए एशियन गेम्स में अपना चौथा गोल्ड मेडल जीता। बीते 12 दिनों में भारत ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही एशियाई खेलों में इस बार भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। पिछले 12 दिनों में भारत ने 86 पदक जीते है और वहीं बात करे अगर आज की तो आज भारत ने कुल 9 पदक अपने नाम किये है।

हॉकी में मिला स्वर्ण

आज 13 वें दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भारत का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है। फाइनल में भारत ने जापान को 5-1 से हराया और स्वर्ण पर को भारत के नाम कर दिया।  इसके साथ ही भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर लिया। बता दें कि मनप्रीत सिंह हरमनप्रीत सिंह अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे। जापान पूरे मैच के दौरान एक ही गोल कर सका।

भारत ने हराया पाकिस्तान को

एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 61-14 के अंतर से हरा दिया और इसके साथ ही भारत ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है जिसके साथ भारत ने अपना रजत पदक पक्का कर लिया है।

तीरंदाजी में महिला टीम ने जीता पदक 

भारत को आज का पहला पदक तीरंदाजी में मिला है। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। अंकिता, सिमरनजीत और भजन की जोड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता।

भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची फाइनल में

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है, और रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मैच के विजेता से होगा। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 96 रन बनाए। टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 97 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।