Arvind Kejriwal health : CM Kejriwal का 8.5 किलो वजन घटा, संजय सिंह ने कहा भाजपा केजरीवाल की जिन्दगी से खेल रही

शनिवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल के अंदर वजन घटता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक दिल्ली के सीएम का 8.5 किलो वजन घट गया है।

Arvind Kejriwal health : CM Kejriwal का 8.5 किलो वजन घटा, संजय सिंह ने कहा भाजपा केजरीवाल की जिन्दगी से खेल रही

Arvind Kejriwal health : शनिवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) का जेल के अंदर वजन घटता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक दिल्ली के सीएम (Delhi CM ) का 8.5 किलो वजन घट गया है। ये गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

5 बार शुगर लेवल गिरकर 50 तक पंहुच गया

उन्होंने कहा कि 21 मार्च को जब केजरीवाल गिरफ्तारी किया गया था उस समय उनका वजन 70 किलो था जो अब घटकर 61.5 किलो रह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में रहने के दौरान नींद में 5 बार उनका शुगर लेवल गिरकर 50 तक आ चुका है। सोते समय अचानक शुगर लेवल गिरता है, तो व्यक्ति कोमा में जा सकता है।

कोमा के नाम पर सहानुभूति जुटाने की कोशिश कर रही आप

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President) वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब केजरीवाल को जमानत मिलती है, तो वे इलाज के लिए नहीं जाते। जमानत के दौरान उनका चुनावी कैंपेन और राजनीतिक टिप्पणियां नई ऊंचाइयों पर पहुंच जाती हैं। जेल में एम्स के डॉक्टरों का पैनल उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहा है। उन्होंने कोमा में जाने की बात कहना सहानुभूति हासिल करने की कोशिश है।

22 जून को भी  केजरीवाल का वजन घटने का दावा किया था

दिल्ली शराब नीति (Delhi Liquor Policy) केस में 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से 22 जून तक केजरीवाल का वजन कुल 8 किलो गिर चुका है। 21 मार्च को केजरीवाल का वजन 70 किलो था। तब से उनका वजन लगातार गिरना शुरू हुआ।