Met Gala 2024: आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 में बटोरी सुर्खियां, इंडियन आउटफिट में लगाई आग

दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला का इंतजार हर साल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ फैंस भी बेसब्री से करते हैं। इस बार यानी मेट गाला 2024 इवेंट।न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आर्गेनाइज किया गया था।इस इंटरनेशनल फैशन इंवेंट के रेड कारपेट पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स ने चार चांद लगा दिया।

Met Gala 2024:  आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 में बटोरी सुर्खियां, इंडियन आउटफिट में लगाई आग

Met Gala 2024: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला का इंतजार हर साल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ फैंस भी बेसब्री से करते हैं। इस बार यानी मेट गाला 2024 ( Met Gala 2024) इवेंट।न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आर्गेनाइज किया गया था।इस इंटरनेशनल फैशन इंवेंट के रेड कारपेट पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स ने चार चांद लगा दिया।

मेट गाला 2024 में छा गई आलिया भट्ट

मेट गाला 2024 के इवेंट में यूं तो कई एक्ट्रेसेज ने अपना जलवा बिखेरा लेकिन अपने लुक्स को लेकर जो ब्यूटी क्वीन छाई हुईं हैं।वो हैं आलिया भट्ट।जी हां आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 में अपना खूब जलवा बिखेरा।और लोगों के बीच छा गई।आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कारपेट पर साड़ी पहन कर भारतीय संस्कृति का परचम लहरा दिया। इंवेट में वो ग्रीन पेस्टल रंग की लहंगा साड़ी में नजर आईं। इंडियन डिजाइनर सब्यसाची ने आलिया भट्ट की इस स्पेशल साड़ी को डिजाइन किया था। हरे रंग की पेस्टल ट्यूल कॉउचर साड़ी को हाथ से बनाए गए फूलों से सजाया गया था। 

ये था इस बार की थीम

मेट गाला हर साल मई के पहले सोमवार को मनाया जाता है। जिसके लिए हर साल नया थीम बनाया जाता है। वहीं बात करें अगर इस बार के थीम की तो इस बार का मेट गाला थीम ‘स्लीपिंग ब्यूटीज: रीअवेकनिंग’ ('Sleeping Beauties: Reawakening') फैशन था। बता दें कि मेट गाला फैशन वीक की शुरुआत 1948 में सोसाइटी मिडनाइट सपर के रूप में शुरू हुई थी, लेकिन आज यह फैशन शो दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई सेलेब्स शिरकत करते है।